
'लव आज कल' के इस रोमांटिक गीत ने मचाया तहलका, एक करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा
'कार्तिक आर्यन' और 'सारा अली खान' की लव आज कल का स्पेशल सांग 'मेहरमा' रिलीज हो गया है। यह कार्तिक और सारा की पहली फिल्म होगी। जिसमें वे पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आएंगे। वैसे तो यह फिल्म 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी। लेकिन युवाओं के दिलों की धड़कन बन रहे इन सितारों की पहली फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का सांग मेहरमा रिलीज होते दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाने लगा। क्योंकि इस सांग में दोनों काफी रोमांटिक मुड में नजर आए हैं।
लव आज कल का सांग मेहरमा रिलीज होते ही सोशयल मीडिया पर छा गया है। इस सांग को अब तक करीब 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। दर्शन रावल और अंतरा मित्रा की आवाज में गाए इस सांग को प्रीतम ने म्यूजिक दिया है। सांग में कार्तिक और सारा की नोंकझोंक भी काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म के ने सबका दिल जीता लिया था। वहीं गीतों ने भी दर्शकों का दिल लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और आरुषी शर्मा भी मुख्य भूमिका में है।
Updated on:
09 Feb 2020 04:38 pm
Published on:
09 Feb 2020 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
