16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ के टीजर पर लोगों ने निकाली भड़ास, बोले- छी…ये बैन होनी चाहिए

Love Sex Aur Dhokha 2 Movie: एकता कपूर की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' को बैन करने की मांग उठ रही है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के टीजर को बेहद खराब रिएक्शन मिले हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
love_sex_aur_dhokha_lsd2_teaser_people_said_disgusting_demand_of_ban_ekta_kapoor_adult.jpg

लव सेक्स और धोखा 2 के टीजर पर बैन की उठी मांग

Love Sex Aur Dhokha 2 Movie: साल 2010 की क्राइम थ्रिलर लव सेक्स और धोखा 2 फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर हैं। फिल्म का मंगलवार को टीजर रिलीज किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। फिल्म के टीजर देख लोगों ने इसे बैन करने की मांग उठा दी है।

फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' का टीजर 2 मिनट 14 सेंकड का है। इस टीजर में काफी एडल्ट सीन्स दिखाए गए हैं। यूट्यूब पर भी टीजर को वॉर्निंग के साथ दिखाया जा रहा है। अब दर्शक इस फिल्म के कॉन्टेंट पर आपत्ति जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'इस टीजर के लिए सिर्फ एक शब्द है छी। पता नहीं ऐसी फिल्में क्यों दिखाई जाती हैं। इसमें अनु मलिक जैसे दिग्गज भी है छी छी छी।' वहीं, दूसरे ने लिखा- 'आजकल के यंगस्टर्स को यही सब बर्बाद कर रहा है।' तीसरे ने लिखा- 'एकता कपूर को ही बैन कर देना चाहिए समाज बिगड़ रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- चिपनेस चारो तरफ।'

यह भी पढ़ें: Salman Khan हुए फिल्म 'द बुल' से बाहर? डायरेक्टर के साथ अनबन की खबरें आई सामने


इस फिल्म में तुषार कपूर, मौनी रॉय और उर्फी जावेद भी हैं। इस में फिल्म में मर्डर मिस्ट्री भी दिखाई गई है। जो आज के रिएलिटी शोज, इन्फ्लूएंसर्स और आज की पीढ़ी की हकीकत को दिखा रही है।