
Luv Sinha React Sonakshi Sinha Ramayana Controversy
Sonakshi Sinha Ramayana Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी फिल्म नहीं बल्कि अपने ज्ञान को लेकर चर्चा में हैं। पहले शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना और अब भारतीय कवि कुमार विश्वास ने एक्ट्रेस के KBC में रामायण पर पूछे गए सवाल पर सवाल उठा दिए हैं। इसी बीच अब उनके खुद के बड़े भाई लव सिन्हा ने भी अपनी बहन पर बयान दिया है। उन्होंने जो कहा उसे सुनकर एक्ट्रेस के फैंस दावा कर रहे हैं कि भाई-बहन के बीच अब खटास आ गई है। साथ ही सोनाक्षी की मुस्लिम लड़के से शादी के बाद खफा भाई ने जो कहा है उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
एक्टर मुकेश खन्ना ने हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की जनरल नॉलेज और परवरिश पर सवाल उठाए थे। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा काफी समय पहले अमिताभ बच्चन के शो KBC में पहुंची थी जहां वह रामायण से जुड़े एक आसान सवाल का जवाब नहीं दे पाई थी, जब उनसे पूछा गया कि हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे तो उन्होंने इसके लिए लाइफलाइन ली। इस पूरे मामले पर एक बार फिर मुकेश खन्ना ने एक्ट्रेस की परवरिश और संस्कारों पर सवाल खड़े किए और सोनाक्षी को उनके 'रामायण' ज्ञान को लेकर खरी-खोटी सुनाई। सोनाक्षी ने भी पलटवार करते हुए मुकेश खन्ना को जवाब दिया। इसी मामले पर जब लव सिन्हा से सवाल पूछे गए तो वह इशारों-इशारों में अपनी बहन की गलती बताते दिखे और साथ ही पिता शत्रुघ्न सिन्हा के जवाब से सहमत नजर आए।
बॉलीवुड हेल्पलाइन से बात करते हुए लव ने कहा, “मुकेश खन्ना को मेरे पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने जो जवाब दिया था मैं उससे सहमत हूं, अभी उन्होंने जवाब दे दिया है। हो सकता है, मेरा जवाब थोड़ा अलग होता। मुकेश जी जाहिर तौर पर मेरे काफी सीनियर हैं। उनको पापा के बारे में ये सब नहीं बोलना चाहिए था। सोनाक्षी के बारे में उन्हें अभी कुछ नहीं कहना चाहिए था, क्योंकि वो बात काफी पुरानी हो गई है। वो गलती तो थी, मगर पुरानी गलती थी। हां वो सब गलत था लेकिन अब उस बात को काफी समय हो गया है।”
बता दें, मुकेश खन्ना को शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाब देते हुए कहा था, "मुझे अपने तीनों बच्चों पर बहुत गर्व है। सोनाक्षी अपने दम पर स्टार बनी हैं। मुझे कभी भी उनका करियर शुरू नहीं करना पड़ा। वह एक ऐसी बेटी हैं, जिस पर कोई भी पिता गर्व करेगा। रामायण पर सवाल का जवाब न देना सोनाक्षी को अच्छा हिंदू होने से वंचित नहीं करता। उन्हें किसी से स्वीकृति के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।"
Published on:
24 Dec 2024 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
