
मधुबाला की बायोपिक
Sharvari reportedly considered for Madhubala biopic role: हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला की जिंदगी को बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी जोरों पर है। जब से इस बायोपिक की घोषणा हुई है, तभी से फिल्म जगत और प्रशंसकों के बीच से एक ही सवाल सामने आ रहा है- आखिर वह कौन सी खुशनसीब अभिनेत्री होगी, जो पर्दे पर मधुबाला का किरदार निभाएगी? काफी समय से कई एक्ट्रेसेस के नाम सामने आ चुके हैं। पहले कियारा आडवाणी, सारा अर्जुन, फिर अनीत पड्डा। लेकिन अब जो नाम सामने आ रहा है वह एक्ट्रेस 130 करोड़ की सुपरहिट फिल्म दे चुकी हैं। आइये जानते हैं कौन बन सकती है मधुबाला...
मधुबाला कौन बनेगा? इस लेकर कास्टिंग का बाजार गर्म है और चर्चा है कि फिल्म की निर्देशक जसमीत के. रीन इस फिल्म के लिए एक ऐसी एक्ट्रेस चाहती हैं जो उनकी तरह एक्टिंग तो करे साथ ही उनकी तरह खूबसूरत भी लगे। ऐसे में सामने आ रहा है कि निर्देशक जसमीत ने शरवरी वाघ में वो कशिश और प्रतिभा देखी है, जो मधुबाला के किरदार के लिए जरूरी है। न्यूज 18 शोशा की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स अब शरवरी को अपनी 'टॉप चॉइस' मान रहे हैं।
हालांकि, टीम की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या साइनिंग की खबर नहीं आई है, लेकिन इंडस्ट्री के गलियारों में यह बात पक्की मानी जा रही है कि शरवरी के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
मधुबाला का किरदार निभाना किसी भी अभिनेत्री के लिए एक सपने जैसा है, यही वजह है कि इस रेस में कई टैलेंटेड अभिनेत्रियों के नाम उछले। शुरुआती रिपोर्ट्स में सारा अर्जुन, कल्याणी प्रियदर्शन और दक्षिण भारतीय फिल्मों की सुपरस्टार साई पल्लवी के नामों की चर्चा थी। बीच में खबर आई थी कि अनीत पड्डा इस रोल के लिए सबसे मजबूत दावेदार हैं। लेकिन अब अचानक शरवरी वाघ की एंट्री ने पूरी बाजी पलट दी है।
वहीं, शरवरी की फिल्म 'मुंज्या' लगभग 30 करोड़ के बजट में बनी थी। इस हॉरर-कॉमेडी ने भारत में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और वर्ल्डवाइड 132 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन किया था।
अगर शरवरी इस प्रोजेक्ट को हासिल कर लेती हैं, तो यह उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। वैसे भी शरवरी का आने वाला समय काफी व्यस्त और रोमांचक रहने वाला है। वह जल्द ही मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आने वाली हैं, जो 12 जून 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा, वह यशराज फिल्म्स की पहली महिला जासूसी फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक्शन करती दिखेंगी। साथ ही, ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मुंज्या’ के सीक्वल पर भी काम शुरू होने वाला है।
इस बायोपिक का निर्देशन जसमीत के. रीन कर रही हैं, जिन्होंने आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के जरिए अपनी काबिलियत साबित की थी। मधुबाला की जिंदगी कई उतार-चढ़ाव, प्रेम कहानियों और अनसुलझे रहस्यों से भरी रही है, ऐसे में जसमीत से उम्मीद की जा रही है कि वह इस कहानी को उतनी ही संवेदनशीलता और भव्यता के साथ पेश करेंगी। अब बस फैंस को इंतजार है तो उस आधिकारिक ऐलान का, जो यह साफ कर दे कि 'मुगल-ए-आजम' की अनारकली बनकर पर्दे पर कौन मुस्कुराएगा।
Updated on:
16 Apr 2026 12:51 pm
Published on:
16 Apr 2026 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
