5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: माधुरी दीक्षित का डांस देखकर फैंस हुए दिवाने, ‘तेजाब’ के 31 साल पूरे होने पर ‘1 2 3..’ पर किया डांस

माधुरी दीक्षित ने '1 2 3...' पर किया डांस अनिल कपूर ने करियर की सफलता का क्रेडिट फिल्म को दिया फिल्म तेजाब से माधुरी को मिली थी पॉपुलैरिटी

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Nov 12, 2019

454741-madhuri.jpg

नई दिल्ली | बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी डांसिंग स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। माधुरी दीक्षित डांस रिएलिटी शो भी जज करती हैं। उनकी अदा के सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी दिवाने हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर अनिल कपूर (Anil Kapoor) सभी माधुरी की अदा की हमेशा तारीफ करते रहे हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित के करियर को एक अलग मुकाम देने वाली फिल्म तेजाब को रिलीज हुए 31 साल पूरे हो गए हैं। जिसपर माधुरी ने फिल्म का सुपरहिट सॉंग रिक्रिएट किया है।

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने जो वीडियो शेयर किया है वो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म तेजाब (Tezaab) ही वो फिल्म थी जिसने माधुरी को रातों रात स्टार बना दिया था। इस फिल्म का पॉपुलर सॉंग '1 2 3...' बेहद सुपरहिट रहा था। फिल्म में माधुरी के स्टेप लोगों को बेहद पसंद आए थे। आज भी फैंस माधुरी के इस डांस स्टेप का इंतजार करते हैं और उन्होंने यही सप्राइज फिल्म के 31 साल पूरा होने के बाद दिया है।

ये भी पढ़े- Ambani Pre Wedding Party Photos: मुकेश अंबानी के घर में बॉलीवुड सेलेब्स का लगा जमावड़ा, दुल्हन की

माधुरी ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन भी लिखा है- एक दो तीन मेरे लिए बेहद स्पेशल गाना है, तो आज मैं तेजाब के 31 साल पूरे होने का जश्न मना रही हूं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं माधुरी ने इतने सालों बाद भी हुबहू वैसे ही स्टेप किए हैं। उनके एक्सप्रेशन्स भी कमाल के हैं। वैसे भी माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को चेहरे के साथ डांस करने के लिए जाना जाता है। इसका एक श्रेय वो कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) को भी देती है्ं। अनिल कपूर ने भी अपने ट्विटर फिल्म के 31 साल पूरे होेने की खुशी में एक पोस्ट किया है।