
Madhuri Dixit Nene's Mother Snehalata Dixit Passes Away In Mumbai
Madhuri Dixit's Mother Passes Away: बॉलीवुड से इन दिनों लगातार बुरी खबर सामने आ रही है। हाल ही में एक्टर सतीश कौशिक की खबर आई थी। अब बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का रविवार (12 मार्च) को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में अपने घर पर अंतिम सांस ली। मां के निधन के बाद माधुरी पूरी तरह बिखर गई हैं। इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षिक के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी है।
आज दोपहर में होगा अंतिम संस्कार
एक्ट्रेस की मां ने आज सुबह 8.40 बजे आखिरी सांस ली। स्नेहलता दीक्षित का निधन स्वाभावित तरीके हुआ है। स्नेहलता दीक्षित के निधन के बाद माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी देते हुए कहा, "हमारी प्यारी मां स्नेहलता दीक्षित का आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा।"
हाल ही में मनाया गया था 90वां बर्थडे
माधुरी दीक्षित अपनी मां के बेहद करीब थीं। पिछले साल जून में माधुरी ने अपनी मां का 90वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था और मां का बर्थडे मनाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने अपनी मां के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा था। उनका यह पोस्ट भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मां के लिए माधुरी ने लिखा था इमोशनल पोस्ट
एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे आई। कहते हैं कि मां बेटी की बेस्ट फ्रेंड होती है। ये बिल्कुल सही बात है. आपने जो भी मेरे लिए किया है, आपने मुझे जो भी सिखाया है वो मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है।" बता दें कि माधुरी दीक्षित का जन्म स्नेहलता दीक्षित और शंकर दीक्षित के घर हुआ था। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। माधुरी की दो बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई है।
यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित का ये राज नहीं जानते थे डॉ नेने, शादी के बाद हुआ खुलासा
Published on:
12 Mar 2023 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
