Sanoj Mishra Arrested: डायरेक्टर सनोज मिश्रा को पुलिस ने अरेस्ट किया है। वह कोई और नहीं बल्कि वही डायरेक्टर है जिन्होंने महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को फिल्मों का ऑफर दिया था। मोनालिसा महाकुंभ के दौरान रातों-रात स्टार बन गई थीं। हर कोई मोनालिसा का दीवाना हो गया। महाकुंभ में पहुंचे भक्त मोनालिसा के साथ फोटो लेने के लिए बेकरार रहते थे। ऐसे में डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अनाउंस किया कि वह मोनालिसा को फिल्म में लेकर आएंगे और उन्हें एक्ट्रेस बनाएंगे, लेकिन उससे पहले ही सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार सनोज मिश्रा पर रेप का केस दर्ज हुआ है।