scriptमहात्मा गांधी ने इस अभिनेता को छोड़ नहीं की किसी फिल्म स्टार से मुलाकात, वजह जान हो जाएंगे हैरान | mahatma gandhi never met anyone apart from this bollywood actor | Patrika News

महात्मा गांधी ने इस अभिनेता को छोड़ नहीं की किसी फिल्म स्टार से मुलाकात, वजह जान हो जाएंगे हैरान

locationमुंबईPublished: Oct 02, 2019 05:23:08 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

महात्मा गांधी ने उस दौर के किसी भी मशहूर सितारे से कभी कोई मुलाकात नहीं की। लेकिन उन्होंने एक बॉलीवुड स्टार से …

mahatma gandhi

mahatma gandhi

महात्मा गांधी को सिनेमा के कल्चर बिल्कुल भी पसंद नहीं था। उन्होंने अपने जीवन में मात्र दो फिल्में ही देखी। इनमें से एक हिंदी फिल्म थी और एक अंग्रेजी। गांधी अखबारों में ग्लैमरस स्टार्स की तस्वीरों नापसंद करते थे। उन्होंने उस दौर के किसी भी मशहूर सितारे से कभी कोई मुलाकात नहीं की। लेकिन उन्होंने एक बॉलीवुड स्टार से कई बार मुलाकातें हुई थीं।
mahatma gandhi
भीष्म साहनी की किताब ‘बलराज माई ब्रदर’ के अनुसार, गांधी सिर्फ अभिनेता बलराज साहनी के करीब थे। बलराज इंडियन पीपल थियेटर के सदस्य थे। उन्होंने नई तालीम नाम के अखबार में एडिटोरियल स्टाफ के तौर पर जॉइन किया था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री जॉइन करने से पहले गांधी के सेवाग्राम आश्रम में अपना जीवन बिताया है। इसलिए गांधी और बलराज साहनी की कई बार मुलाकात हुई थी। इसके अलावा साल 1931 में गांधी मशहूर इंटरनेशनल एक्टर चार्ली चैपलिन से भी मिल चुके हैं। बताया जाता है कि गांधी ने फिल्मी सितारों से दूरी ही बनाए रखी क्योंकि उस दौर में गांधी भी सिनेमा के कॉन्सेप्ट को स्वीकार नहीं करते थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो