2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NMACC इवेंट में मेहमानों को चांदी की थाली में परोसे गए व्यंजन, 500 रुपये के नोटों के साथ दिया गया हलवा!

NMACC Pics: नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर यानी NMACC के लॉन्चिंग में देश और दुनिया की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई हैं। हॉलीवुड, बॉलीवुड,खेल जगह, राजनीति और धर्म से जुड़ी जानीमानी सेलिब्रिटीज इस उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मेहमानों की खास खातिरदारी की गई और चांदी की प्लेट में खाना परोसा गया।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Apr 03, 2023

NMACC

NMACC

NMACC Pics: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर बीते दो दिनों से चर्चा में बना हुआ है। शुक्रवार और शनिवार को नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर यानी NMACC के लॉन्चिंग के दौरान हुए कार्यक्रम में कई सितारे पहुंचे। नीता अंबानी से लेकर उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट तक, सभी का लुक और सादगी चर्चा में बनी हुई है। वहीं सलेब्स भी अपने बेस्ट आउटफिट्स में पहुंचे। इस ईवेंट से जुड़ी कई सारी तस्वीरें औऱ वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। दुनियाभर के सितारे आए थे औऱ इसे खास बनाने के लिए अंबानी परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इवेंट में आए मेहमानों का खास खयाल रखा गया। मेहमानों को चांदी की थाली में व्यंजन परोसे गए हैं जिसकी तस्वीर अब जमकर वायरल हो रही है।

नेटफ्लिक्स वेब सीरीज़ 'फैबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड वाइव्स' फेम संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। महीप ने अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, उसमें पकवानों से भरी थाली नजर आ रही है।

तस्वीर में चांदी की एक बड़ी थाली के साथ कई कटोरियां दिखाई रखी दे रही हैं। भारतीय व्यंजनों की भव्य थाली में रोटियां, दाल, पालक पनीर, करी, हलवा, मिठाई, पापड़ और लड्डू शामिल थे। एक टेबल पर थाली के बगल में शराब का एक गिलास और पानी से भरा एक गिलास रखा था।

यह भी पढ़ें- शिखर पहाड़िया संग तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंची जान्हवी कपूर

इतना ही नहीं पार्टी में मेहमानों को 500 रुपये के नोटों के साथ एक डिश परोसी गई थी, लेकिन यह असली पैसे नहीं थे। शाही व्यंजन की यह तस्वीर देख यूजर्स की आंखें फटी की फटी रह गईं हैं।

इवेंट के दूसरे दिन कुछ सेलेब्स ने परफॉर्मेंस भी दीं। इसमें से शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह वरुण धवन और रणवीर सिंह के साथ फिल्म पठान के गाने झूमे जो पठान में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान उनके साथ वरुण धवन और रणवीर सिंह भी नजर आए। शाहरुख खान ने रणवीर सिंह और वरुण धवन के साथ अपनी फिल्म 'पठान' के टाइटल ट्रैक पर धमाकेदार डांस किया।

यह भी पढ़ें- 'पॉलिटिशियन से कभी नहीं करूंगी शादी '

Story Loader