23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CONTROVERSIES से भरा रहा मलाइका- अरबाज का रिश्ता!

1998 में शादी के बंधन में बंधे अरबाज-मलाइका पिछले साल कानूनी रुप से अलग हो गए।

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Aug 20, 2018

malaika

malaika

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अरबाज खान का रिश्ता काफी अप एंड डाउन्स से भरा रहा है। 1998 में शादी के बंधन में बंधे अरबाज-मलाइका पिछले साल कानूनी रुप से अलग हो गए। हालांकि दोनों के रिश्ता टूटने का मुख्य कारण अरबाज खान के सट्टेबाजी में फंसने को बताया जा रहा है। अब अरबाज ने खुद भी इस बात पर मुहर लगा दी है। हाल ही में अरबाज ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि सट्टेबाजी के कारण ही उनका तलाक हुआ था। बता दें, अरबाज खान पांच साल से आईपीएल में सट्टा लगा रहे थे। जिसके चलते वे अबतक करीब 3 करोड़ रुपए हार चुके हैं।

शुरू होने से पहले ही KBC 10 के सेट पर डर का माहौल! जानिए आखिर क्यों घबरा रहे हैं अमिताभ बच्चन

WWE के फाइटर ने दे डाली सलमान को चुनौती, ना-ना बोलते नजर आए दबंग खान! देखें VIDEO

Arbaaz Khan " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/19/malaika_arora_3284685-m.jpg">

विवादित एड से आए करीब
दोनों को ही 1993 में 'मिस्टर कॉफी' के ऐड शूट के लिए साथ में साइन किया गया था। यह ऐड काफी बोल्ड था। जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। बताया जाता है कि इस प्रोजेक्ट के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके साथ ही यह दोनों कई एल्बम में भी साथ नजर आ चुके हैं।

OMG: बिग बॉस 12 के लिए सलमान ने लिया कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का नाम!

मलाइका ने शादी के लिए किया था प्रपोज
अगर अभी तक देखा जाए तो किसी भी लव स्टोरी में ज्यादातर लड़के ने लड़की को प्रपोज किया है। लेकिन अरबाज और मलाइका की लव स्टोरी थोड़ी अलग थी। अरबाज थोड़े शर्मीले थे ऐसे में मलाइका ने अरबाज को शादी के लिए प्रपोज किया था। बता दें कि मलाइका खुद कई बार इंटरव्यू के दौरान इस बात को कह चुकी हैं। ये दोनों ही स्टार्स अलग धर्म से संबंध रखते थे इसलिए दोनों ने 12 दिसंबर 1998 को पहले चर्च में शादी की। इसके बाद मुस्लिम रीति रिवाज के मुताबिक निकाह किया था।

तमिलनाडु की सीएम बन पर्दे पर तहलका मचाएगी बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या!