
Malaika Arora Arjun Kapoor came Together
Malaika Arora Arjun Kapoor Together After Breakup: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस खुशी से झूम रहे हैं। मलाइका और अर्जुन दोनों के साथ में आने की खबर है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ब्रेकअप के बाद दोनों को साथ में देखा गया है। हाल ही में सैफ अली खान पर हुए चाकू से वार के बाद वह मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं उनसे मिलने के लिए सेलेब्स पहुंच रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी साथ में सैफ अली खान से मिलने पहुंचे। दोनों का साथ में सामने आया ये वीडियो फैंस को काफी खुश कर रहा है। इस वीडियो को देख फैंस हैरान भी है और उनका कहना है कि आखिरकार दोनों एक दूसरे से जुदाई बरदाश नहीं कर पाए और फिर साथ में आ गए। आखिरकार कब तक ऐसे अलग रहते।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों ने लगभग 1 साल पहले अपने 5 साल के रिश्ते को खत्म कर ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद से दोनों अपने दर्द को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर करते थे। वहीं, जब मलाइका के पिता की मौत हुई उस समय भी अर्जुन ने मलाइका को एक पार्टनर की तरह संभाला था। अब एक बार फिर इस वीडियो से दोनों के साथ में आने की खबर आ रही है। जो दोनों का वीडियो है उसमें साफ देखा जा सकता है कि मलाइका सैफ को देखकर बाहर निकल रही है वहीं, अर्जुन भी उनके ठीक पीछे चल रहे हैं। इसे देख फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “क्या वाकई! आप दोनों ने ब्रेकअप खत्म कर पैचअप कर लिया है।” दूसरे ने लिखा, “प्यार दोस्ती है।” तीसरे ने लिखा, “ऐसा होना ही था, यही हकीकत है।” चौथे यूजर ने लिखा, “अर्जुन और मलाइका को ब्रेकअप हुआ ही नहीं था।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “बधाई हो आप दोनों को नए रिश्ते की।”
Published on:
20 Jan 2025 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
