
malaika arora
कहना गलत नहीं होगा की 44 साल की मलाइका अरोड़ा आज भी उतनी ही यंग और सेक्सी दिखाई देती हैं। हाल ही में उन्होंने लेक्मे फैशन वीक में रैंपवॅाक की। इस रेड ड्रेस यकीनन वो इतनी हॅाट लग रही थी की वहां बैठे सभी लोंगो का पसीना छूट गया। वे हर बार अपनी अदाओं और ड्रेसिंग सेंस से लोंगो के बीच अपनी जगह बनाने में कायन रही हैं।
पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने फैशन से जुड़ी कुछ बाते शेयर करी। उन्होंने कहा की,- मैं पहले से काफी बदल गई हूं। एक उम्र बढ़ने के बाद आप चीजें समझने लगते हैं। मेरे फैशन को देखने का नजरिया अब पूरी तरह बदल चुका है। टाइम के साथ मैं खुद को लेकर और एक्पेरिमेंटल हो चुकी हूं। पहले में कितनी भी छोटी ड्रेस पहन लूं मुझे कुछ फर्क नहीं पड़ता था पर आजकल में कपड़ो के सेलेक्शन को लेकर सोचने लगी हूं।
एक प्रड्यूसर ने भी बातचीत के दौरान बताया की,- मलाइका को बिलकुल पसंद नहीं है जब लोग बिना सोचे समझे कपड़े पहन लेते हैं। उनका मानना है की लोगों को घर से निकलने से पहले एक बार सोचना चाहिए की वे क्या पहन रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा ने इस रविवार को रिद्धी मेहरा सीकरी के लिए रैंप किया था जिन्होंने इस्लामिक धर्म के अनुसार कपड़े डिजाइन किए थे।
मलाइका को रैंप पर डिजानर्स के लिए वॅाक करना बैहद पसंद है उनका मानना है की ये लोग भारत में फैशन को लेकर बदलाव लाएंगे इसलिए ये उनका कर्तव्य है की वो उनके ब्रेंडस को प्रमोट करे।
Updated on:
23 Aug 2017 01:49 pm
Published on:
23 Aug 2017 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
