
Malaika Arora Latest post share
Malaika Arora Latest Post: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को अलग हुए कुछ ही समय बीता है। ऐसे में मलाइका के नए पोस्ट से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई हैं। उनका पोस्ट पढ़कर कहा जा सकता है कि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर की एक फोटो आई थी जिसमें एक्टर हॉस्पिटल में एडमिट नजर आ रहे थे, और मलाइका भी ब्रेकअप से बाहर आने के लिए वेकेशन पर चली गई थीं। अब मलाइका के पोस्ट को पढ़कर उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले 5 साल से रिश्ते में थे। दोनों की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अचानक कुछ दिनों पहले कपल के एक करीबी दोस्त ने बताया कि वह अलग हो चुके हैं उनका ब्रेकअप हो गया है और कपल इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहता। ऐसे में हर रोज अर्जुन कपूर और मलाइका अलग-अलग पोस्ट शेयर कर रहे थे जो काफी दर्द भरे थे। इसी बीच अब मलाइका ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें उन्होंने लिखा, "कभी भी हार न मानना। जो हुआ उसे साकार करने का एक तरीका निकालें।" अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद फैंस का कहना है कि वह हार न मानकर जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती है।
यह भी पढ़ें :
मलाइका अरोड़ा को सपोर्ट करते हुए उनके फैंस अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, "जो होता है हमेशा अच्छे के लिए होता है।" दूसरे ने लिखा, "हम हमेशा आपके साथ हैं।" तीसरे ने लिखा, "अर्जुन कपूर के साथ जो था खत्म करके आप आगे बढ़ रही हैं ये बात अच्छी है।"
Published on:
12 Jun 2024 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
