26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्जुन कपूर संग शादी पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, अरबाज खान के लिए कही ये बात

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि एक ....

2 min read
Google source verification
malaika arora arjun kapoor

malaika arora arjun kapoor

बॉलीवुड खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और चॉकलेटी हीरो अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर आए दिन खबर सामने आती रहती हैं। दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते को लेकर संकेत दे चुके है। मलाइका ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। इस दौरान उनके साथ अपनी बहन अमृता अरोड़ा भी थी। जिसमें उन्होंने अपने पूर्व पति अरबाज खान के बारे में बात की है।

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा आया कि अफवाहें और अटकलें कुछ ज्यादा ही सामने आने लगीं। खासकर शादी की बातें भी की जाने लगीं। तब उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि अभी वे और अर्जुन किसी जल्दबाजी में नहीं हैं। शादी की बात पर मलाइका ने कहा कि सब इतनी जल्दी में क्यों हैं? यह जब होनी होगी, तब हो जाएगी।"

अरबाज के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा कि रिश्ते रातोंरात नहीं बनते। इन्हें बनने में एक समय अवधि लगती है। ये सबके लिए खास और व्यक्तिगत होते हैं। आप इन्हें ऐसे ही नहीं तोड़ सकते। अरबाज कोई ऐसे इंसान तो नहीं है, जिन्हें वो यूं ही जानते हों। आखिर वो मेरे बेटे के पिता हैं। उन्हें उपेक्षित, नजरअंदाज या दफन नहीं किया जा सकता।

हाल ही में मलाइका और अर्जुन कपूर साथ में वेकेशन पर गए। दोनों स्टार्स ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर की। हालांकि,किसी ने भी जगह का नाम नहीं बताया है कि वे आखिर कहां वेकेशन पर गए हुए हैं। लेकिन फोटो से लग रहा है कि दोनों ही समुद्र के किनारे काफी मस्ती कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने बादल और पानी की फोटो शेयर की है तो वहीं अर्जुन कपूर ने खुद की पहाड़ों और पानी के साथ फोटो शेयर की है।