10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से ब्रेकअप पर की बात! बोलीं- पछताना तो अब…

Malaika Arora React Arjun Kapoor Breakup: मलाइका अरोड़ा ने अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर कई राज खोले है। उन्होंने अर्जुन कपूर को लेकर भी बात की है?

2 min read
Google source verification
Malaika Arora React Arjun Kapoor Breakup

Malaika Arora React Arjun Kapoor Breakup

Malaika Arora React Arjun Kapoor Breakup: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका पूरी तरह टूट गई थी। आज भी अपने सच्चे प्यार से अलग होने का गम उनकी आंखों में साफ नजर आता है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता था दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। एक दूसरे को एक मिनट के लिए भी अकेला नही छोड़ते थे। शादी न होने के बावजूद कपल की नजदीकियां साफ उनकी पोस्ट में नजर आती थी, पर जब दोनों अलग हुए तो उनके फैंस को यकीन नहीं हुआ, किसी को कपल के जुदा होने की असली वजह पता नहीं चली। अब खुद मलाइका अरोड़ा ने अपने और अर्जुन के रिश्ते का सच बताया है और उन्होंने पछतावे को लेकर बात की है। जिसे सुनकर फैंस भी हैरान हो रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने पर्सनल जिंदगी को लेकर की बात (Malaika Arora React Arjun Kapoor Breakup)

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की राहें जब से अलग हुई हैं। दोनों ही इंस्टाग्राम पर अपनी फीलिंग्स शेयर करते रहते हैं। इसी से उनके फैंस अंदाजा लगाते है कि वह क्या सोच रहे हैं। कभी दिल टूटना तो कभी जिंदगी में आगे बढ़ना ऐसे पोस्ट करते रहते हैं, पर इस बार मलाइका ने सबके सामने अपने दिल की बात की है। एक्ट्रेस ने ग्लोबल स्पा मैगज़ीन से बात करते हुए कहा, "मेरा मानना है कि मैंने जो भी फैसले किए हैं, चाहे पर्सनल लाइफ को लेकर हो या अपने काम को लेकर हों उन्होंने मेरे जीवन को किसी न किसी कारण से अच्छा बनाया है। मैं बिना किसी पछतावे के जीती हूं मुझे पछतावा तो नहीं होता। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूंकि चीजें जिस तरह से सामने आईं, वैसी ही हुईं। अपने फैसलों पर नाज करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का फैसला किया।” अब मलाइका के इस बयान के बाद फैंस इसे सीधे उनके एख्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से जोड़ रहे हैं और अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Gadar 3 Update: ‘गदर 3’ की रिलीज डेट पर आया बड़ा अपडेट, फैंस के लिए आई खुशखबरी

मलाइका के बयान के बाद कमेंट की लगी लाइन (Malaika Arora Instagram)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “वाह मलाइका, तुम तो छा गई।” दूसरे ने लिखा, “मलाइका तुम एक बेहतरीन एक्ट्रेस हो लेकिन दिल टूटने का दर्द सभी को होता है।” तीसरे ने लिखा, अर्जुन तुम मलाइका के दर्द को समझो और उनके पास वापस आ जाओ।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मलाइका क्या तुम्हें अर्जुन से अलग होने का कोई अफसोस या पछतावा नहीं है।”