
अर्जुन कपूर नहीं ये शख्स है मलाइका अरोड़ा का फेवरेट पार्टनर, खुद किया खुलासा
एक्ट्रेस मलाइक अरोड़ा अपनी बोल्ड अदाओं और अपनी खूबसूरती को लेकर हमेंशा चर्चा में बनी रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं। वो असर अपनी और अपनो से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। पति अरबाज खान से तलाक लेने के बाद से ही मलाइका अरोड़ा लगातार अर्जुन कपूर के साथ में नजर आती रहती हैं, दोनो एक दूसरे को 4 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों हमेशा साथ में नजर भी आते है और दोनों अब तक कई रोमांटिक फोटोज और वीडियोज भी इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं। लेकिन मलाइका ने हाल ही एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनका फेवरेट पार्टनर कौन है, आपको भी यही लग रहा होगा कि अर्जुन कपूर के अलावा और कोई तो हो ही नहीं सकता। मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। चलिए हम आपको बताते हैं कौन है मलाइका का फेवरेट पार्टनर।
दरअसल, मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने एक करीबी को अपना सबसे फेवरेट शख्स बताया है लेकिन वो अर्जुन कपूर नहीं हैं। इस पोस्ट में उन्होंने अपने फेवरेट सख्स का बर्थडे सेलिब्रेट किया है, और वो सख्स कोई और नही उनकी बहन अमृता अरोड़ा है। मलाइका ने अमृता को बहुत ही खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें अपना फेवरेट पार्टनर बताया।
मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो अमृता के साथ वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मैं शांत नहीं रह सकती क्योंकि आज अमृता का बर्थडे है और इस खास दिन को सेलिब्रेट करने का बेहतर तरीका और क्या हो सकता है'। उन्होंने आगे लिखा, 'मैं हमेशा पार्टनर के साथ वर्कआउट करना पसंद करती हूं और इसमें कोई शक है नहीं कि अमृता अरोड़ा मेरी फेवरेट है। आप किसके साथ वर्कआउट सेशन करना पसंद करते हैं। इन मूव्स को अपने पार्टनर (बहन, भाई, दोस्त, बच्चे, पैरेंट्स, जीवनसाथी और ट्रेनर) के साथ प्रैक्टिस करें और अपने पोस्ट मेरे और सरवा योगा स्टूडियो के साथ शेयर करें'।
यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा को अर्जुन कपूर ने किया ट्रोल, जिसके बाद एक्ट्रेस ने दे दी ऐसी धमकी
आपको बता दें, मलाइका ने अपनी बहन अमृता का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। उन्होंने इस पोस्ट के शेयर करने से पहले एक और पोस्ट शेयर किया था जिसमें वो अमृता का बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। इस बर्थडे पार्टी में उनकी करीबी दोस्त करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी शामिल हुई थीं। इस तस्वीर में मलाइका, अमृता, करीना और करिश्मा कैमरे के सामने पोज देते नजर आए। इस दौरान सभी ने ब्लैक कलर के आउटफिट्स पहने हुए हैं।
यह भी पढ़ें: सारा अली खान के कार से उतरते वक्त नीचे खिसके शॉर्ट्स, कैमरे के सामने ही करने लगी एडजस्ट
Published on:
01 Feb 2022 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
