2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिणीति चोपड़ा को अर्जुन कपूर ने किया ट्रोल, जिसके बाद एक्ट्रेस ने दे दी ऐसी धमकी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वो इसके जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अक्सर वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 1 Feb 2022, 3:32 PM IST

परिणीति चोपड़ा को अर्जुन कपूर ने किया ट्रोल, जिसके बाद एक्ट्रेस ने दे दी ऐसी धमकी

परिणीति चोपड़ा को अर्जुन कपूर ने किया ट्रोल, जिसके बाद एक्ट्रेस ने दे दी ऐसी धमकी

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अर्जुन कपूर को कुछ ऐसा कह दिया कि वो चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर परिणीति और अर्जुन के बीट खुलेआम नोकझोक देखने को मिली। दोनों ने एक दूसरे को ऐसी-ऐसी बाते कहा दी कि फैंस भी देखकर हैरान हो रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा ने साल 2012 में अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'इश्कजादे' से अपनी शुरुआत की थी। अपनी पहली ही फिल्म के साथ उन्होंने ऑडियंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने करियर साथ में शुरू किया था और कई फिल्मों में साथ नजर आए। इन दोनों की दोस्ती भी बहुत ही अच्छी है। मगर दोनों आए दिन एक-दूसरे की टांग खींचते रहते हैं। अर्जून कपूर अक्सर परिणीति को परेशान करते हुए और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने परिणीति को ऐसा कह दिया की परिणीति ने अर्जुन कपूर के खिलाफ ऐसा एक्शन लेने का ऐलान कर दिया।

दरअसल, परिणीति ने अपने फैंस के मनोरंजन के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन का आयोजन किया था। इस दौरान उन्के फैंस ने उन्से कई सवाल किए, जिसके उन्होंने जवाब दिए। इस सेशन में परिणीति ने हर मुद्दे पर खुलकर बाक की। इसी दौरान आस्क मी एनीथिंग के सवाल में एक यूजर ने अर्जुन कपूर के बारे में कुछ पंक्तियों को लिखने को कहा। इसका जवाब देते हुए परिणीते ने कहा 'कुछ लाइने भी बहुत ज्यादा हो जाएंगी', इसी के साथ उन्होंने अर्जुन कपूर को टैग किया। जिसके बाद अर्जुन ने उन्हें ट्रोल किया, उन्होंने लिखा 'तुम्हारी आवाज सुनने लायक ही नहीं है। अच्छा होगा कि तुम कम बोला करो'। इसके जवाब में परिणीति ने लिखा 'नंबर ही डिलीट कर देती हूं'।

यह भी पढ़ें: असल जिंदगी में बाहुबली के साथ जुड़ा था देवसेना का नाम, रुकवा दी थी प्रभाष ने अनुष्का शेट्टी की शादी

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर एक-दूसरे की खिंचाई करते हुए नजर आते हैं। हालांकि ये सब हंसी- मज़ाक में ही हुआ है। दोनों के बीच सब ठीक है और ये दोनों काफी अच्छे दोस्त है। बात करें पिरणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ आखिरी बार फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आए थे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया था जबकि परिणीति एक बैंकर के रोल में नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास परफॉर्मेंस नहीं दे पाई, परिणीति और अर्जुन की जोड़ी को खूब सराहा गया।

यह भी पढ़ें: सारा अली खान के कार से उतरते वक्त नीचे खिसके शॉर्ट्स, कैमरे के सामने ही करने लगी एडजस्ट