7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Malaika Arora ने दी गुड न्यूज, जुलाई होगा कुछ खास, लेटेस्ट पोस्ट से मची खलबली

Malaika Arora Latest Post: मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि वह जुलाई महीने में अपना प्यार, अपनी खुशी के साथ होंगी।

2 min read
Google source verification
मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट पोस्ट वायरल

मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट पोस्ट वायरल

Malaika Arora Latest Post: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो चुका है। कपल एक-दूसरे की खुशी के लिए अलग हुए हैं। अर्जुन कपूर के बर्थडे पर भी मलाइका ने कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था। वहीं, अर्जुन ने भी मलाइका के बिना अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। ऐसे में अब मलाइका का लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। मलाइका के फैंस इस पोस्ट के बाद काफी खुश नजर आ रहे है। मलाइका की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दे दी है।

मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट पोस्ट वायरल (Malaika Arora Latest Post)

मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने जुलाई के महीने में होने वाली स्पेशल चीजों को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने लिखा, "जुलाई प्यार से भरा होगा, जुलाई शांति से भरा होगा, जुलाई उपचार से भरा होगा, जुलाई तरक्की से भरा होगा, जुलाई आशीर्वाद से भरा होगा, जुलाई खुशियों से भरा होगा, जुलाई अवसरों से भरा होगा।" मलाइका के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस अर्जुन कपूर से अलग होकर अब अपनी जिंदगी में दोबारा से खुशियां लाने वाली हैं। वह एक बार फिर खुलकर जीना चाहती हैं और यहीं अच्छी खबर उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है।

यह भी पढ़ें :सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद रखा मुस्लिम नाम? वीडियो में नया नाम बोलती आईं नजर

मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में पिछले कुछ दिनों से चीजें काफी खराब चल रही थीं। बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले 5 साल से साथ थे और अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। कपल के फैंस इस खबर को एक बुरा सपना समझते हैं और वह चाहते हैं कि दोनों एक बार फिर साथ आ जाएं।