
Malaika Arora
लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर रहीं मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने आइटम नंबर से धमाल मचाने आ रही हैं। खबर है कि विशाल भारद्वाज ने अपनी आगामी फिल्म 'पटाखा' में एक आइटम नंबर के लिए मलाइका से सम्पर्क किया है। हाल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जो चरण सिंह पथिक की लघुकथा पर बेस्ड है। फिल्म की कहानी राजस्थान के एक छोटे से गांव की दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है। सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान की लीड रोल वाली इस फिल्म में अब मलाइका अरोड़ा की भी एंट्री हो गई है।
सान्या और राधिका लीड रोल में
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी दो झगड़ालू बहनों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। ये दोनों बात-बात पर एक-दूसरे के बाल नोंचने और हाथापाई करने तक को उतारु रहती हैं। हद तो तब हो जाती है जब दोनों की शादी एक ही घर में हो जाती है। इन्हीं लड़ाकू बहनों के किरदार में नजर आएंगी सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान।
स्पेशल नंबर में माहिर हैं विशाल
विशाल की फिल्म 'पटाखा' में बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री और सबसे बढ़िया डांसर्स में से एक मलाइका अरोड़ा भी एंट्री करने जा रही हैं। इससे पहले आइटम नंबर के लिए विशाल की फेवरेट रही हैं बिपाशा बसु। उन्होंने बिपाशा के साथ 'बीड़ी जलाइले' और 'नमक इश्क का' जैसे हिट सॉन्ग दिए हैं। लेकिन इस बार उन्होंने मलाइका के लिए कुछ स्पेशल नंबर की तैयारी की है।
पहले भी कर चुकी हैं आइटम नंबर
मलाइका को बॉलीवुड में आइटम गर्ल के रूप में जाना जाता है। वे फिल्म 'दिल से' में 'छैयां छैयां' और 'दबंग' में 'मुन्नी बदनाम हुई' जैसे आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं। अब वह इस फिल्म में 'हलो हलो' सॉन्ग में नजर आएंगी, जिसे गाया है रेखा भारद्वाज ने। गाने का लिरिक्स तैयार किए हैं गुलजार ने और इसे कोरियोग्राफ कर रहे हैं गणेश आचार्य।
Published on:
20 Aug 2018 05:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
