बोल्ड सीन के कारण टूटी शादी:
सुष्मिता सेन के बाद रणदीप का अभिनेत्री नीतू चंद्रा के साथ सीरियस रिलेशनशिप रहा। दोनों के अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। पार्टियों और इवेंट्स में दोनों साथ में ही नजर आते थे। यहां तक की दोनों का रिलेशन शादी तक भी पहुंच गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणदीप हुड्डा उस समय कई फिल्मों में बोल्ड सीन दे रहे थे। उन्होंने 'मर्डर 3', 'साहेब बीबी और गैंगस्टर', और 'कर्मा' जैसी फिल्मों में बोल्ड सीन दिए। जबकि नीतू चाहती थी कि रणदीप इस तरह केे बोल्ड सीन ना करें। नीतू ने कई बार इस बारे में रणदीप से बात की लेकिन वे नहीं माने और ऐसे बोल्ड सीन करना बंद नहीं किया। जब नीतू ने 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' फिल्म देखी तो उसमें उन्हें रणदीप के बोल्ड सीन नजर आए। ऐसे में नीतू ने रणदीप से शादी ना करने का फैसला लिया और उनसे दूर हो गईं।