मल्लिका ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा, 'लोग सिर्फ उसकी बोल्ड इमेज के बारे में बात करते हैं। जब मैंने मर्डर फिल्म करी तो कितने लोगों ने हंगामा मचाया। लोगों ने किस और बिकिनी सीन्स को लेकर काफी बातें की, लेकिन जो दीपिका पादुकोण ने हाल ही में गहराइयां में किया है, वह सब तो मैं 15 साल पहले कर चुकी हूं, लेकिन उस वक्त लोगों की सोच काफी छोटी थी।