
amir
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म "दंगल" को लेकर चर्चा में है। हाल ही वह अपनी इस फिल्म के लिए बेटियां तलाश रहे थे जिसके लिए उन्होने लगभग 21000 लड़कियों का ऑडिशन लिया था। वहीं अब आमिर अपनी इस फिल्म के लिए पत्नी की तलाश कर रहे है। जिसके लिए कई लड़कियों ने ऑडिशन दिया, लेकिन उन सभी में एक लड़की का नाम फाइनल हुआ और वह नाम है हॉट एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का जो फिल्म में आमिर के अपोजिट नजर आएंगी।
मल्लिका ने दिया ऑडिशन
खबर है कि इस फिल्म के लिए मल्लिका ने हाल ही ऑडिशन दिया। ऑडिशन के दौरान मल्लिका बिना मेकअप के सलवार-कमीज में नजर आई। साथ ही उन्होने बिंदास हरियाणवी अंदाज में डायलॉग बोले जिससे वहां मौजूद सभी काफी इंप्रेस हो गए। आपको बता दें कि एक्ट्रेस हरियाणा की ही रहने वाली हैं।
आमिर ने फिल्म के लिए बढ़ाए 22 किलो वजन
आमिर अपनी आने वाली फिल्म "दंगल" के लिए लगभग 22 किलो वजन बढ़ाया है। जिसके बाद अब उनका वजन 90 किलो हो गया है। फिल्म में आमिर हरियाणवी पहलवाल महावीर सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। जो अपने घर में अखाड़ा बना कर अपनी बेटियों को ट्रेनिंग देता है।
हालांकि अभी मçल्लका के नाम पर आधिकारिक रूप से कोई मुहर नहीं लगी है, लेकिन उनके ऑडिशन की खबरों से यह कयास लगाया जा रहा है कि फिल्म में आमिर की बीवी का रोल मçल्लका निभा सकती हैं।
वहीं खबर है कि फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी पहले फिल्म के लिए चार बेटियों की तलाश कर रहे है। जिसके बाद आमिर की पत्नी के किरदार पर विचार किया जाएगा। खैर अब यह तो समय आने पर पता चलेगा की डायरेक्टर नितेश पर मçल्लका के हरियाणवी का जादू चला या नहीं।
गौरतलब है कि "दंगल" पहलवन महावीर और उनकी बेटी गीता, बबीता, संगीता के जीवन पर आधारित है । आपको बता दें कि महावीर अपनी बेटियों के साथ आमिर के टीवी शो "सत्यमेव जयते" में नजर आ चुके हैं।
Published on:
01 May 2015 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
