18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Manipur Video: ‘जो ये दरिंदगी देखकर भी चुप, वो इंसान नहीं…’ मणिपुर में 2 लड़कियों की नग्न परेड पर बोले बॉलीवुड स्टार्स

Manipur Video: मणिपुर में 2 लड़कियों को बिना कपड़ों के रास्ते में घुमाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

2 min read
Google source verification
Manipur video

मणिपुर के वीडियो पर सोशल मीडिया में काफी गुस्सा है।

Manipur Video: मणिपुर में 2 महिलाओं को बिना कपड़ों के सड़क पर घुमाते हुए उनका यौन उप्पीड़न करने का एक वीडियो सामने आया है। जिस तरह से इन दो महिलाओं के साथ जुल्म होता दिख रहा है, उसे देखकर बॉलीवुड स्टार्स ने भी रिएक्शन दिया है। फिल्मों से जुड़े कई लोगों ने इस वीडियो पर गुस्से का इजहार किया है और तुरंत ही इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अक्षय से रिचा तक इन सितारों ने दिया रिएक्शन
अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, मणिपुर में 2 महिलाओं के साथ हुआ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया हूं। उम्मीद करता हूं कि दोषियों को इतनी कड़ी से कड़ा सजा मिलेगी। ऐसी सजा जो नजीर बनेगी कि कोई दोबारा इस तरह की हरकत करने के बारे में ना सोचे।

एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने पूर्व आईएएस अफसर सूर्य प्रताप से ट्वीट को रीट्वीट करते हुओए लिखा, 'शर्मनाक! भयावह! जंगलराज!' आशुतोष राणा की पत्नी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने सरकार को घेरते हुए लिखा, "ऐसा लगता है कि मणिपुर में इस सबको रोकने वाला कोई नहीं है। इन 2 महिलाओं का ये वीडियो देखकर आप अंदर तक नहीं हिल गए हैं, तो टटोलिए कि आप इंसान भी हैं या नहीं।"

सत्ता के नशे से बाहर आएं नेता: उर्मिला
जानीमानी एक्ट्रेस और शिवेना नेता उर्मिला मातोंडकर ने मणिपुर की इस घटना पर कड़ी भाषा में विरोध दर्ज कराया है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, "मणिपुर का ये वीडियो भयावह है। मैं इस बात ये और ज्यादा डर रही हूं कि ये सब मई में हुआ और अब तक इस पर कोई कार्रवाई करने के बजाय इसे पब्लिक में आने से रोका गया। ये सब देखकर सत्ता के नशे में चूर बैठे नेताओं को शर्म आनी चाहिए। इस पर भी मीडिया के जो जोकर और मशहूर हस्तियां चुप हैं, उनको भी सोचना चाहिए।"

एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मणिपुर के इस वीडियो के हवाले से एक आर्टिकल शेयर किया है। उर्फी ने लिखा है कि ये सिर्फ मणिपुर नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए शर्म की बात है। ये घटना हमें शर्मसार कर देने वाली है।

यह भी पढ़ें: मेरी वीडियो पोर्न साइट पर डाल दी गई, फिर आकर उसे पापा को दिखा दिया, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द