3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

’15 साल की थी जब एडल्ट साइट पर मेरी फोटो-वीडियो डाल दी गईं, पापा ने खूब पीटा था’

Urfi Javed: उर्फी जावेद अपनी बोल्ड ड्रेस के साथ-साथ खुलकर बात करने के लिए भी जानी जाती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 19 Jul 2023, 4:03 PM IST

urfi javed

उर्फी जावेद का परिवार लखनऊ का रहने वाला है।

Urfi Javed: उर्फी जावेद लगातार अपने ड्रेसिंग सेंस के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उर्फी के आज सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनको मानसिक तौर पर भारी उथल-पुथल का सामना करना पड़ा। उर्फी जब सिर्फ 15 साल की थीं तो उनकी तस्वीरें एडल्ट साइट पर डाल दी गईं। ये बात उनके घर तक भी पहुंची और उनको बहुत कुछ सहना पड़ा।

ट्यूब टॉप पहनी तस्वीर को किया गया अपलोड
उर्फी ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो 15 साल की थीं तो उनकी तस्वीर को एडल्ट साइट पर डाल दिया गया। उर्फी ने बताया था कि इस तस्वीर में वो ट्यूब टॉप पहने हुई थीं, जिसे ट्विस्ट कर दिया गया। ये बात किसी ने उनके पापा को बता दी। इस पर उनके साथ जमकर मारपीट हुई। उनको खानदान का नाम बदनाम करने वाली कहा गया।


छोटे-मोटे काम भी किए
उर्फी ने कहा, मेरे घर का माहौल ऐसा था कि वहां रहना बहुत मुश्किल था। पापा, रिश्तेदार, पड़ोसी सब इतना कुछ कहते थे कि मैंने आत्महत्या करने के बारे में भी सोचा। फिर मुझे लगा कि कुछ करने की कोशिश की जाए। मैं घर से भाग गई और कई छोटे-मोटे काम किए। मैंने पैसे कमाने के लिए वह सब कुछ किया जो संभव था। ट्यूशन पढ़ाया, एक कॉल सेंटर में काम किया। इसी दौरान एक्टिंग का मौका मिला तो जिंदगी में बड़ा बदलाव आ गया।

यह भी पढ़ें: साउथ स्टार कीर्ति सुरेश करेंगी बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री, वरुण धवन होंगे साथ, रिलीज डेट आई सामने