यूजर ने मनोज को टैग करते हुए लिखा - बलात्कार के खिलाफ आवाज उठाते हुए ट्रेंड के हिसाब से नहीं चलना चाहिए, बल्कि इंसानियत के हिसाब से चलना चाहिए। इस ट्वीट पर जवाब देते हुए मनोज वाजपेयी ने लिखा, 'मैं इस जघन्य अपराध की घोर निंदा करता हूं और आगे भी करता रहूंगा। पीड़िता का धर्म चाहे कोई भी हो, हमारा विरोध हमेशा रहेगा। समस्या ये है कि आपका विरोध हमसे है अपराध से नहीं। आइए साथ मिलकर इस जघन्य अपराध से लड़ते हैं।