
Manoj Joshi Trolled His Communal Tweet On Coronavirus
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर मनोज जोशी इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और कॉमेडी के लिए जाने हैं। उनका नाम सीनियर एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर आता है। उन्होंने थिएटर की दुनिया में भी अपना खूब नाम बनाया है। वहीं मनोज जोशी समाजिक मुद्दों पर भी सोशल मीडिया पर लिखते हुए नज़र आते हैं। हाल ही में देश में बढ़ते हुए कोरोनावायरस को देखते हुए एक्टर ने एक ट्वीट किया है। जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। तो चलिए आपको बतातें हैं कि आखिर उन्होंने अपने ट्वीट ऐसा क्या लिखा है।
मनोज जोशी ने क्या लिखा ट्वीट में
एक्टर मनोज जोशी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पोस्ट में लिखा है कि 'जो घर-घर से अफजल निकाल रहे थे, वहां से कभी डॉक्टर भी निकालेंगे क्या?' इस ट्वीट को पढ़ने के बाद से एक्टर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर जमकर लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोगों ने कोरोना जैसी महामारी के बीच भी हिंदू-मुस्मिम के नाम पर बांटने का आरोप लग रहा है।
ट्रोल हो रहे हैं मनोज जोशी
एक यूजर ने मनोज जोशी पर गुस्सा जाहि करते हुए लिखा है कि उन्हें यकीन नहीं होता है कि उन्हें उन जैसे एक्टर को पसंद करती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि 'नरक में जाओगे जोशी, नफरत फैलाना बंद कर दो।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि 'ऐसे टाइम पे भी इतनी घाटिया बात...छी..शर्म आनी चाहिए नफरत'
Published on:
19 Apr 2021 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
