मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1957 में फिल्म ‘फैशन’ से की थी, जिसमें उन्होंने 80 साल के भिखारी का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘कांच की गुड़िया’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘क्रांति’, ‘वो कौन थी’ और ‘पत्थर के सनम’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी अधिकतर फिल्में देशभक्ति की भावना से जुड़ी हुई थीं, जो भारतीय जनता के बीच अत्यधिक पसंद की जाती थीं।