
दो बेटियों के पिता मनोज तिवारी अब 51 साल के हो चुके है। इस उम्र में वह एक बार फिर से पिता बनने जा रहे हैं। मनोज तिवारी ने खुद यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। मनोज तिवारी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी सुरभि तिवारी की गोद भराई का एक वीडियो शेयर किया है।

गोद भराई के इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि मनोज तिवारी कितने खुश हैं। इस वीडियो में आप देख सकते है कि मनोज ने अपनी पत्नी की गोद भराई के लिए कितना शानदार आयोजन कराया है।

मनोज तिवारी के इस आयोजन में कई रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। इस वीडियो में मनोज की पत्नी सुरभी बेहद खूबसूरत लग रही है। वीडियो को शेयर करते हुए मनोज ने लिखा कि ‘कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते… बस महसूस कर सकते हैं…’। (manoj tiwari instagram)

यह वीडियो मनोज तिवारी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद है। फिलहाल इन तस्वीरों में भी आप इस आयोजन की झलक देख सकते हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में मनोज ने 'शुभारंभ' गाना लगाया है। इस वीडियो को देखकर हर किसी का दिल खुशी से भर आया है और फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। (manoj tiwari)

आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने दो शादियां की है और उन्होंने पहली शादी रानी से साल 1999 में की थी। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा नहीं चला और 13 साल बाद उनकी पहली शादी टूट गई थी। पहली पत्नी रानी (manoj tiwari first wife rani) से मनोज की एक बेटी है, जिसका नाम जिया है। जिया मुंबई में अपनी मां के साथ रहती हैं। (manoj tiwari first wife name)

पहली पत्नी रानी से अलग होने के बाद एक्टर ने साल 2020 में लॉकडाउन में दूसरी शादी की थी। मोनज तिवारी ने दूसरी शादी सुरभि (manoj tiwari second wife surbhi) से शादी की थी। सूत्रों की माने तो मनोज तिवारी ने दूसरी शादी अपनी बेटी जिया के कहने पर की थी। मनोज की छोटी का नाम सान्विका रखा गया है। (manoj tiwari second wife)

सुरभि तिवारी इस रेड ड्रेस में बेहद सुंदर दिख रही हैं। इस फोटो में सुरभी छोटी बेटी को दुलार कर रही हैं। (manoj tiwari wife godbharai)