बॉलीवुड

मर्लिन मुनरो की तरह बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां भी रात में बिना कपड़ों के सोना करती हैं पसंद.. वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी है जो रात को बिना कपड़े ही सोती हैं। इन सितारों ने पब्लिक में यह बात मानी है कि वह रात को बिना कपड़ों के ही सोना पसंद करती हैं जानिए उनके बारे में..

3 min read
actress who is sleeping naked

नई दिल्ली। हॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में से एक रही मर्लिन मुनरो दुनिया की सबसे खूबसूरत ऐक्ट्रेस मानी जाती रही है। ब्यूटी, फैशन और ग्लैमर के चलते मर्लिन हर किसी के लिए एक बड़ी प्रेऱणा थीं लोग इनकी सुंदरता के राज जानने के लिए उत्साहित रहते थे लेकिन उनके कुछ राज ऐसे भी रहे है जिसके बारे में शायद ही कोई जानता होगा, कि इस हसीना को एक बड़ी गंदी आदत यह थी कि वो बिना कपड़े के रात को सोना पसंद करती थी। इसके बारें में खुलासा करते हुए खुद उन्होंने बताया था कि रात को वो ढीले-ढाले गाउन और पजामा पहनने के बजाए परफ्यूम पहनकर सोना पसंद करती हैं। इस तरह की बीमारी केवल हॉलीवुड की इस एक्ट्रेस में नही थी बल्कि बॉलीवुड में भी कुछ अभिनेत्रियां ऐसी है जो रात को बिना कपड़े ही सोती हैं। इन सितारों ने पब्लिक में यह बात मानी है कि वह रात को बिना कपड़ों के ही सोना पसंद करती हैं जानिए उनके बारे में..

जैकलीन फर्नांडीज़

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम जैकलीन का आता है। जिन्हें बहुत कम कपड़ों के साथ सोना काफी अच्छा लगता है। यदि वो जिस दिन कपड़े पहनकर सोती भी है तो वो सारी रात सो नही पाती। इसके बारे में खुलासा खुद जैकलिन ने किया था।

सनी लियॉन

बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार रही सनी लियॉन को भी बिना कपड़ों के साथ सोने की आदत है। अगर उन्हें भी कोई कपड़े पहनकर सोने के लिए कह दे तो वे सारी रात सो नहीं पाएंगी।

राखी सावंत

बॉलीवुड में हमेशा बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहने वाली राखी सांवत को भी बिना कपड़ों के सोना पसंद है। इस बात का खुलासा उन्होने तब किया था जब वो इंटरव्यू को दौरान रेपिड फायर खेल रही थीं।जिसमें उनसे जल्दी जल्दी सवाल पूछे जा रहे थे। उसी सवाल के जवाब में राखी ने यह राज खोला था कि उन्हें कपड़ों के साथ सोना अच्छा नहीं लगता।

पूनम पांडे –

पूनम पांडे ने फिल्मों में कई ऐसे सीन दिये है जिसके चलते वो हमेशा चर्चा में बनी रही है। पूनम पांडे फिल्मों में बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं। रियल लाइफ में भी वो कुछ एस तरह के शौक को अपनाती है। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से इस इस बात का खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि, “न्यूड होकर सोइए, पता नहीं कब आपको आपके सपनों का राजकुमार मिल जाए।

पद्मालक्ष्मी –

पद्मालक्ष्मी एक मॉडल अभिनेत्री होने के साथ साथ लेखिका, टी.वी होस्ट और प्रोड्यूसर भी है। पद्मालक्ष्मी ने भी इस बात का खुलासा किया था कि वो रात को सोते समय कम से कम कपड़े पहनना पसंद करती हैं।

एमी जैक्सन

एमी जैकसन बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में गिनी जाती है। एमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी फ़ोटो शेयर की थी जिसे देख हर की दंग रह गया था। इस तस्वीर में बिना कपड़ो के बिस्तर पर सोती नज़र आई थी। इस फ़ोटो को शेयर करते हुए उन्होंने bliss लिखा था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें बिना कपड़ों के सोना कितना पसंद करती हैं।

Published on:
18 Sept 2021 05:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर