
Mere Husband Ki Biwi arjun
Mere Husband Ki Biwi: 'सिंघम अगेन' में विलेन बनकर छाने वाले अर्जुन कपूर ने नए साल पर फैंस को बड़ी खबर दी है। उनकी नई फिल्म कब तक बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी ये सामने आ गया है। जिसे सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं। फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की अनाउंसमेंट के साथ फिल्म के बारे में एक बड़ी जानकारी और सामने आई है। फिल्म में 1 हीरोइन नहीं बल्कि 2 एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ दिखाई देंगी। भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत अर्जुन कपूर के साथ दर्शकों को हंसाते और रोमांस करते दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट काफी नजदीक आ गई है। आइये जानते हैं फिल्म कब थिएटर्स में दस्तक देगी…
फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ कॉमेडी फिल्म होगी। डायरेक्टर मुदस्सर अजीज ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए बताया कि ये फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, मेकर्स ने इशारा कर दिया है कि ये एक लव ट्रायंगल होगी, जिसमें अर्जुन कपूर, भूमि और रकुल प्रीत के बीच फंसे दिखाई देंगे। आप मेरे हसबैंड की दुल्हन का मोशन पोस्टर नीचे देख सकते हैं:
बता दें, डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की साल 2024 में ‘खेल खेल में’ नाम की फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म खेल खेल में को फैंस ने खूब पसंद किया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कारोबार किया था। वहीं, डायरेक्टर अपनी नई फिल्म से उम्मीद कर रहे हैं उनका मानना है कि ये फिल्म पहले वाली फिल्म से अच्छा कारोबार कर सकती है।
Updated on:
03 Jan 2025 07:55 am
Published on:
03 Jan 2025 07:52 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
