
mika Singh
पंजाबी गायक मीका सिंह और दलेर मेहंदी के बड़े भाई अमरजीत सिंह का सोमवार को निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मीका सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। इस मैसेज में उन्होंने लिखा कि उनके बड़े भाई पिछले कई दिनों से बिमार थे और दिल्ली के एक अस्पताल में एडमिट कराए गए थे। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
सोशल मीडिया पर हुए इमोशनल
मीका सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अमरजीत सिंह के निधन की दुखद खबर दी। उन्होंने लिखा, 'वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह, हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे बड़े भाई अमरजीत सिंह का निधन हो गया है, वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। बड़े भाई अमरजीत आज सुबह अपने स्वर्गीय निवास के लिए चले गए। दुख में दलेर मेहंदी, हरजीत मेहंदी, जोगिंदर सिंह और मीका सिंह।' अमरजीत सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को 5 बजे तिलक विहार श्मशान मैदान में किया गया।
View this post on InstagramWaheguru ji ka Khalsa Waheguru ji ki Fateh.. We are deeply saddened to inform you of the demise of Amarjeet Singh our elder brother who had been hospitalised over the last few days. Amarjeet Bhaji departed for his heavenly abode today early morning. The cremation will take place at 5pm today at Tilak Vihar Cremation Ground. Waheguru.. 🙏🙏🙏 In Grief Daler Mehndi Harjeet Mehndi Joginder Singh Mika Singh
A post shared by Dr. DalerMehndi (@dalersmehndi) on
कॅरियर बनाने में अमरजीत का हाथ
ऐसा बताया जाता है कि मीका सिंह और दलेर मेहंदी के संगीत कॅरियर को बनाने में अमरजीत सिंह का खास योगदान रहा है। आपको बता दें, साल 1995 में दलेर मेहंदी सुपरहिट गाने 'बोलो ता रा रा', 'तुनक तुनक तुन' और 'हो जाएगी बल्ले बल्ले' गाने से काफी मशहूर हुए थे। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। वहीं उनके भाई मीका सिंह पहली बार 'सावन में लग गई आग' गाने से सुर्खियों में आए थे। मीका सिंह ने भी अपने संगीत कॅरियर में कई हिंदी फिल्मों में गाने गाए हैं और दर्शकों ने उन्हें हमेशा पसंद भी किया है।
Published on:
30 Oct 2018 07:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
