भारत के मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी आज अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। दलेर मेहंदी एक पंजाबी गायक हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों जैसे मकबूल,चुपके से, रंग दे बसंती, सिंग इज किंग, कठ्ठा मीठा, बादशाह, बाहुबली-2 में शानदार गाने गाए हैं। दलेर ने कई सुपरहिट एल्बम भी बनाई हैं, जिस कारण उनका नाम भारत के शानदार गायकों में शुमार है। 18 अगस्त, 1967 को पटना में जन्मे दलेर बचपन से ही संगीत से जुड़ रहे हैं। आज हम यहां ये जानेंगे कि दलेर के पास कौन कौन सी कारे हैं।