
Harnaaz Sandhu
नई दिल्ली। 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट (Miss Universe 2021)का आयोजन इस साल इजरायल में किया जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Bollywood Actress Urvashi Rautela) मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट को जज कर रही है। रौतेला भारत की तरफ से ज्यूरी टीम का हिस्सा है। 21 वर्षीय हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। चंड़ीगढ़ में जन्मीं हरनाज संधू देश को तीसरी बार यह खिताब दिला सकती है। इससे पहले साल 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता ने यह ताज अपने नाम किया था। ऐसे में अब हरनाज के पास भारत को तीसरी बार जिताने का मौका है। मिस यूनिवर्स पेजेंट 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था। 12 दिसंबर, 2021 को इस प्रतिगिता के ग्रैंड फिनाले है। अगले दिन यानी 13 दिसंबर को ये वूट सेलेक्ट पर सुबह 5:30 बजे स्ट्रीम किया जाएगा। इसको अमेरिकी टीवी प्रेजेंटर स्टीव हार्वे बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं।
खेती से ताल्लुक रखता है हरनाज का परिवार
पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू पेशे से एक मॉडल हैं। स्कूल में पतले शरीर के कारण उनका मजाक भी बनाया जाता था। चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई करने वाली हरनाज ग्रेजुएशन पूरा कर अब मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। फिटनेस और योग की शौकीन हरनाज ने छोटी उम्र से ही ब्यूटी कॉम्पिटीशन में भाग लेना शुरू कर दिया था। हरनाज का पूरा परिवार खेती से ताल्लुक रखता है।
इन चीजों रखती है शोक
प्रकृति से लगाव रखने वाली हरनाज को एक्टिंग, डांस के अलावा घुड़सवारी, तैराकी और घूमने का बेहद शौक है। फ्री समय में वह अपने शौक को पूरा करती हैं। वह फूडी हैं पर फिटनेस का भी ख्याल रखती हैं। हरनाज ने ग्लोबल वार्मिंग और प्रकृति संरक्षण के विचार को लेकर मिस डीवा पेजेंट में जज पैनल को काफी प्रभावित किया था। उनका मानना है कि हमें ज्यादा से ज्यादा प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए।
ये खिताब कर चुकी हैं अपने नाम
फिटनेस और योग की शौकीन हरनाज ने छोटी उम्र से ही ब्यूटी कॉम्पिटीशन में भाग लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने साल 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब भी जीता था। एक साल बाद हरनाज को मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया 2018 के ताज से नवाजा गया था। इसके बाद हरनाज ने फेमिना मिस इंडिया पंजाब 2019 में हिस्सा लिया, जिसमें वह टॉप 12 तक जगह बनाई। इसके बाद मिस डीवा यूनिवर्स इंडिया 2021 का खिताब भी अपने नाम किया।
इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
मॉडल व अभिनेत्री हरनाज संधू ने 2017 में कॉलेज में एक शो के दौरान पहली बार स्टेज पर अपनी प्रस्तुती दी थी। हरनाज कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ जैसी पंजाबी फिल्मों में काम किया है। पंजाबी कुंडी हरनाज ने साल 2018 में मिस इंडिया पंजाब का खिताब हासिल करने के बाद द लैंडर्स म्यूजिक वीडियो तेराताली में भी काम किया।
Published on:
12 Dec 2021 09:28 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
