5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुड न्यूज: अब शादीशुदा महिलाएं भी बन सकेंगी मिस यूनिवर्स का हिस्सा, जानें कब से लागू होंगे नए नियम

हर महिला का सपना होता है कि वो मिस यूनिवर्स का हिस्सा बने, लेकिन कई बार बढ़ती उम्र इसमें अड़ंगा बन जाती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब शादीशुदा महिलाएं भी मिस यूनिवर्स का हिस्सा बन सकती हैं। इस बड़े बदलाव के लिए मिस यूनिवर्स संगठन तैयारी कर रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Aug 22, 2022

miss universe now married women and mother also eligible for pageant contestants

miss universe now married women and mother also eligible for pageant contestants

फॉक्स न्यूज की मानें तो 2023 में होने वाले पेजेंट में शादीशुदा और पेरेंटल स्टेटस वाली महिलाएं भी इस प्रतियोगिता के एलिजेबल हो सकेंगी। साल 2023 में इस प्रतियोगिता के 72वें संस्करण से नियम प्रभाव में आएगा। आपको बता दें कि पहले सिर्फ 18 से लेकर 28 साल की उम्र तक की अविवाहित महिलाएं ही इसमें हिस्सा ले सकती थीं। इसके अलावा महिला के बच्चे भी नहीं होने चाहिए।

पेजेंट द्वारा एक इंटरनल मेमो में कहा गया कि, 'हम सभी लोगों को ये मानना है कि महिलाओं का अपने जीवन पर पूरा अधिकार होना चाहिए। इसके साथ ही उनका कोई भी व्यक्तिगत तौर पर लिया गया निर्णय, उनकी सफलता में बाधा पैदा न करें।'

साल 2020 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी एंड्रिया मेजा ने इस फैसला को सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा, 'व्यक्तिगत तौर पर मुझे खुशी हो रही है। महिलाएं अब नेतृत्व करने वाले पदों पर काबिज हो रही हैं। इन पदों पर पहले केवल पुरुष ही पहुंच सकते थे। अब वक्त आ गया है कि ब्यूटी पेजेंट्स को भी बदलना चाहिए। परिवार वाली महिलाओं को भी हिस्सा लेना चाहिए।'

साल 2021 में हुई 70वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का ताज पहना था। ये प्रतियोगिता इजराइल के इलियट में आयोजित की गई थी। पहला 1994 में सुष्मिता सेन और दूसरा 2000 में लारा दत्ता ने यह पेजेंट जीता था।