2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुछ ऐसा हुआ जब पहली बार विश्व सुंदरी मानुषी की हुई भारत के पीएम मोदी जी से मुलाकात…

कुछ ऐसा हुआ जब पहली बार विश्व सुंदरी मानुषी की हुई भारत के पीएम मोदी जी से मुलाकात...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 1 Dec 2017, 10:23 AM IST

manushi chhillar and narendra modi

manushi chhillar and narendra modi

जैसा की हम सब जानते हैं हाल में विश्व सुंदरी 2017 का खिताब भारत की बेटी मानुषी छिल्लर ने अपने नाम किया है। बता दें इस गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। मानुषी के साथ उनके भाई और माता-पिता भी वहां मौजूद थे।

प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने एक ट्वीट में बताया की,- मानुषी छिल्लर, विश्व सुंदरी 2017, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं।
ट्वीट में मोदी के साथ मानुषी एवं उनके परिवार के सदस्यों की तस्वीर भी थी। मानुषी इस दौरान सफेद सूट में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थी। मोदी से मिलने से पहले 20 वर्षीय मानुषी ने ट्वीट किया,- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह मेरे लिए बहुत प्रेरक है कि मैं एक ऐसे व्यक्ति से मिलने जा रही हूं, जिसे मैंने देखा है।

बता दें मानुषी ये खिताब जीतने वाले छठी भारतीय हैं। उन्होंने यह खिताब जीतकर 16 साल बाद एक बार फिर भारत को गर्व महसूस कराया है। इससे पहले वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने आखरी बार मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।

बता दें, मानुषी से जब पूछा गया कि उनकी जीत राज्य की लड़कियों को नया जीवन कैसे देगी तो उन्होंने आईएएनएस से कहा,- मुझे लगता है कि जब किसी समुदाय की महिलाएं या लोग अच्छा काम करते हैं तो यह सभी लड़कियों के लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन होता है, विशेष रूप से हरियाणा जैसे जगह के लिए जिसके बारे में लोग सोचते हैं कि महिलाओं को यहां खास तव्वजो नहीं मिलती। लेकिन, अब नक्शा बदल रहा है। मैं खुश हूं कि हरियाणा के लोग महिलाओं को अब अलग नजरिए से देख रहे हैं। हां, सौंदर्य प्रतियोगिताओं में मेरे राज्य से ज्यादा भागीदारी नहीं हुई, लेकिन अब नक्शा बदल रहा है और मुझे खुशी है कि लड़कियां ब्यूटी क्वीन बन रही हैं।

इसके अलावा बता दें हाल में मानुषी से एक इंटरव्यू में थोड़ा संजीदा सवाल किया गया। लेकिन उसका जवाब उन्होंने इतनी बुद्धिमानी से दिया की एक बार फिर आप लोगों को मानुषी से प्यार हो जाएगा। जी हां मानुषी से पूछा गया की,- पाकिस्तान में डिबेट है कि हिंदुस्तान से ज्यादा सुंदर लड़कियां हैं वहां, पर बुर्के में? इसके जवाब में मानुषी ने कहा की,- मैं बस ये कहना चाहूंगी। ये सिर्फ बाहरी सुंदरता की बात नहीं है। हर लड़की बहुत ही सुंदर होती है। अपनी बाहरी सुंदरता का इस्तेमाल कर आप आगे बढ़ सकते हैं। ये मैटर नहीं करता कि आप किस देश से हैं, आप पूरे दुनिया को रिप्रेंजेंट करती हैं।

ये कॉन्टेस्ट सिर्फ खूबसूरती का नहीं है, ये खूबसूरत दिल का कॉन्टेस्ट है। आप अपनी खूबसूरती को समाज की बेहतरी के लिए कैसे इस्तेमाल करते हैं, ये कॉन्टेस्ट इस बारे में है। आपके खूबसूरत दिल को आपका खूबसूरत चेहरा रिप्रेजेंट करता है।

उनके इस जवाब ने एक बार फिर साबित कर दिया की वहीं है जो इस साल की मिस वल्ड बनने लायक है। हमें उनपर गर्व है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन