5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dinesh Phadnis Passes Away: भूत-प्रेत से खौफ खाते थे CID के ‘फ्रेडरिक्स’, आमिर खान संग की थी शानदार फिल्में

Dinesh Phadnis Passes Away: दिनेश फडनीस ने 57 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। शो में तो वे भूतों से बेहद डरते थे।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dec 05, 2023

dinesh_phadnis_passes_away.jpg

दिनेश फडनीस का सफर

Dinesh Phadnis Passes Away: दिनेश फडनीस ने 57 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका किरदार ऐसा था कि फैंस उससे बाहर ही नहीं आ पा रहे हैं। जैसे ही उनके निधन की बात लोगों को पता चली किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि उनके चहेते एक्टर इस दुनिया में अब नहीं रहे।

भूत प्रेतों से बेहद डरते थे एक्टर
भूत प्रेतों से डरने वाले फ्रेडरिक्स ने दुनिया को अलविदा कहा तो सबकी आंखें नम हो गईं। फैंस इस बात पर यकीन करने को तैयार ही नहीं हैं कि वे उनके चहेते फ्रेडरिक्स को अब कभी भी नहीं देख पाएंगे। फैंस के मन में यही सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर सीआईडी में फ्रेडरिक्स का किरदार निभाने वाले दिनेश की मौत कैसे हुई होगी? शो में जब भी ऐसा कोई सीन आता था या फिर अपराधी डरावना जाल बिछाता था तो फ्रेडरिक की डर के मारे हालत ही खराब हो जाया करती थी। ऐसे में अपने कॉमिक किरदार से फैंस का दिल जीतने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। फडनीस का लिवर डैमेज हुआ है उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा था।

फिल्मी दुनिया का सफर
सीआईडी शो की शुरुआत 1998 में हुई थी। 2018 तक ये सीरियल चला और सबसे लंबे समय तक चलने वाली सीरीज बन गया। दिनेश फडनीस ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के बीच पॉपुलैरिटी हासिल की है। दिनेश न केवल एक एक्टर बल्कि एक लेखक के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में भी कैमियो किया है। दिनेश ने कई हॉलीवुड फिल्मों जैसे सरफरोश, सुपर 30 जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: ‘एनिमल’ में रणबीर की मां बनीं हॉट एक्ट्रेस चारू, उम्र जान दर्शक बोले ये तो गर्लफ्रेंड हैं