
मिथुन चक्रवर्ती को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला पद्म भूषण सम्मान
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में देश की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों कला के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। 22 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं भारतीय पॉप क्वीन के रूप में प्रसिद्ध गायिका उषा उत्थुप को भी पद्म भूषण से नवाजा गया है। गायिका को उनकी दमदार आवाज के लिए जाना जाता है।
साल 1976 में मिथुन चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में भी कदम रखा था। उनकी पहली हिंदी फिल्म का नाम ‘दो अंजाने’ था। दुलाल गुहा के डायरेक्शन में बनी इस मूवी के बाद मिथुन मेगा स्टार बन गए और एक के बाद एक शानदर फिल्मों में रोल किया।
मिथुन चक्रवर्ती के अलावा गायिका उषा उत्थुप को पद्म भूषण और भजन-गायक कालूराम बामनिया को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही बांग्लादेश की गायिका रेजवाना चौधरी बान्या को भी पद्मश्री सम्मान मिला है।
Updated on:
22 Apr 2024 10:23 pm
Published on:
22 Apr 2024 10:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
