
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन ने जैसे ही बॉलीवुड में क़दम रखा इनका करियर हो गया बर्बाद। रिया सेन हिन्दी और बंगाली फ़िल्मों की फ़ेमस एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी हैं। रिया सेन ने कुछ ही हिट फ़िल्म की थी जैसे कि ‘झंकार बीट्स’ ‘अपना सपना मनी मनी’ फ़िल्में कर चुकी हैं। एक्ट्रेस की फ़िल्म से ज़्यादा लोगों को उनका कंट्रोवर्सी याद हैं। यह कंट्रोवर्सी कोई छोटा मोटा कंट्रोवर्सी नहीं था। इस एक कंट्रोवर्सी के कारण उनका पूरा करियर ख़राब हो गया।
आपको बता दें कि रिया ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में एक बाल कलाकार के रूप में किया था। इनकी बहन का नाम राइमा सेन हैं। राइमा सेन भी एक बेहतरीन कलाकार हैं। रिया सेन त्रिपुरा के राज घराने से ताल्लुक़ रखती हैं। इनके पिता की बात करें तो वह भरत देव वर्मा कूच बिहार की महारानी इला देवी के बेटे हैं।
अभिनेत्री रिया की पहली बार पहचान फाल्गुनी पाठक के गाने ‘चूड़ी जो खनकी हाथों में’ से मिली थी। यह गाना बहुत ज़्यादा सुर्ख़ीयों में रहा था। स्टार किड होने के बाद भी रिया ने सफल अभिनेत्री के तौर पर ख़ुद को साबित किया था। हालांकि अब रिया बॉलीवुड और हिंदी फ़िल्म जगत को छोड़ पूरी तरह से बंगाली फ़िल्मों की तरफ़ रुख़ कर चुकी हैं।
एरिया अपने रिलेशनशिप और अपने अफेयर को लेकर अक्सर सुर्ख़ीयों में बनी रही हैं। उनके ब्वॉयफ्रेंड अक्षय खन्ना से लेकर लेखक सलमान रुश्दी तक का नाम शामिल हैं। जबकि रुश्दी रिया से काफ़ी बड़े थे। 2011 में एरिया को श्रीशंत के लिए कई बार स्टेडियम में चेयर करते देखा गया हैं। रिया सेन ने अपने बॉयफ़्रेंड शिवम तिवारी से 2017 में एक निजी समारोह में शादी किया था।
रिया की ज़िंदगी में तो अकसर विवाद बना ही रहा लेकिन एक विवाद ऐसा भी था जिसने उनका करियर बर्बाद कर दी। रिया का MMS अश्मित पटेल के साथ लीक हुआ था। इस वीडियो में वह दोनों रोमांस करते दिख रहे थे। 2005 में रिया और अश्मित रिलेशनशिप में थे। उस दौरान रिया का एक फ़िल्म रिलीज़ होने वाला था। फ़िल्म रिलीज़ से पहले रिया का यह SMS वायरल हुआ था लोगों ने इसे पब्लिसिटी भी कहा था। लेकिन दोनों ने ही इस वीडियो को फेंक बताया था।
इस विवाद के बाद से ही रिया को बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया। काम न मिलने के बाद रिया को बॉलीवुड छोड़ना पड़ा और रिया का पूरा करियर बर्बाद हो गया। इसके बाद ही रिया पूरी तरह से बंगाली फ़िल्म की तरफ़ रुख़ कर ली।
Updated on:
25 Jan 2022 12:57 am
Published on:
25 Jan 2022 12:54 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
