6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिनेत्री मोना सिंह करने जा रही हैं शादी, मेहदीं की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

मोना सिंह (Mona Singh) करने जा रही हैं शादी मेहदीं की तस्वीरें हो रही है वायरल 'लाल सिंह चड्ढा' (laal singh chaddha) में दिखाई देंगी मोना सिंह
2 min read
Google source verification

image

Shweta Dhobhal

Dec 26, 2019

मोना सिंह करने जा रही है शादी

मोना सिंह करने जा रही है शादी

नई दिल्ली। टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' (jassi jaissi koi nahi) से फेमस हुई एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) वैसे तो हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों से छुपाती आई हैं। लेकिन इस बार उनकी शादी खबरें बाहर आ ही गई हैं। जी हां, मोना सिंह जल्द ही शादी करने जा रही है। शादी की वजह से छुट्टियां पर जाने के लिए मौना सिंह ने अपनी सारी शूटिंग पूरी कर ली है।

जानकारी के मुताबिक 38 साल की मोना सिंह साउथ के किसी इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी कर सकती हैं। हालांकि इस संबंध में और ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। मेकर्स के मुताबिक मोना सिंह ने शेड्यूल में बदलाव करा के अपनी शूटिंग पूरी कर ली है और वो 15 दिसंबर से छुट्टियों पर जा रही है। वैसे आपको बता दें कि मोना सिंह की मेंहदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें कई टीवी के सेलेब्स भी नज़र आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पिता अनिल कपूर के जन्मदिन पर सोनम कपूर ने शेयर की थी बचपन की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

आपको बता दें कि मोना सिंह को आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'थ्री इडियट' (3 Idiots ) में देखा गया था। जिसमें वो करीना कपूर (Kareena Kapoor) की बहन का रोल अदा करती हैं। वहीं खबरें ये भी हैं कि आमिर खान और करीना कपूर की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) में भी मोना सिंह दिखाई दे सकती हैं। वैसे इस समय मोना सिंह एकता कपूर के शो हमसफर में दिखाई दे रहे हैं।