मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और क्वांटिको सीजन 2 के लिए शूट कर रही हैं। यह शो जल्द ही ऑन एयर होने वाला है। हम आपको बता दें कि प्रियंका के सितारे बुलंदियों पर है और जब से वो हॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा, तब से वहां वो कोई न कोई उपलब्धि हासिल कर रही हैं। माना जा रहा है कि प्रियंका बॉलीवुड की ऐसी पहली अभिनेत्री हैं, जो विदेशी मीडिया में पूरी तरह से छाई हुई हैं। हाल ही उन्हें हॉलीवुड रायल्स कैटेगरी में शामिल किया गया, तो उसके बाद वो दुनिया की सर्वाधिक कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की लिस्ट में आठवें स्थान पर आकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार को हैरान कर दिया। माना जा रहा है कि यदि इसी रफ्तार से प्रियंका आगे बढ़ती रहीं, तो वो कमाई के मामले में बॉलीवुड के किंग खान और सलमान खान को भी पीछे छोड़ सकती हैं।