
Film Set
नई दिल्ली: बॉलीवुड की दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है, ये वो दुनिया है जहां हीरो और हीरोइन मिनटों में घर से हिमालय की सैर कर लेते हैं। वहीं, सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी भी रही जिनके सेट बनाने में ना सिर्फ समय बल्के ढ़ेर सारा पैसा भी लगा है। इन सेट को बनाने में जितना पैसा लगता है, उस बजट में कई फिल्में बनतर तैयार हो जाती हैं। तो चलिए आज हम उन फिल्मी सेट्स के बारे बताते हैं जिनके लिए मेकर्स करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं।
पद्मावत- शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे और संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित पद्मावत अब तक की सबसे महंगी हिंदी फिल्मों में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने इस फिल्म के सेट पर करीब 215 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
बाजीराव मस्तानी- संजय लीला भंसाली की एक और बड़ी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को 23 बड़े सेटों के साथ-साथ गुजरात के आइना महल में भी शूट किया गया था। खबरों की मानें तो लगभग 8-9 साल का समय सेट बनाने में लगे। फिल्म के कुल बजट में 145 करोड़ रुपये सिर्फ सेट और कलाकारों की वेशभूषा पर खर्च किए गए थे।
बॉम्बे वेलवेट- इस डायरेक्टर अनुराग कश्यप हमें 60 के दशक में मुंबई वापस ले जाना चाहते थे। इस फिल्म को बनाने में 120 करोड़ रुपये की लागत लगी जिसका ज्यादातर हिस्सा सिर्फ सेट बनाने पर खर्च किए गए। पुरानी मुंबई को दिखाने के लिए 11 महीने का समय लगाकर सेट तैयार किया गया था।
सावरियां- संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक फिल्म में रणबीर कपूर और सोनम कपूर नजर आए थे। लेकिन यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। हालांकि, आलीशान सेट अभी भी हमारे जेहन में ताजा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के सेट पर 40 करोड़ रुपये खर्च हुए और इसे बनाने के लिए लिए 250 लोगों ने 25 दिनों तक काम किया।
देवदास- संजय लीला भंसाली की देवदास' शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। खबरों की मानें तो भंसाली और उनकी टीम को 'देवदास' के सेट को डिजाइन करने में 9 महीने का समय लगा था, उस वक्त इसे बनाने में 20 करोड़ रुपये से ऊपर की रकम लगी थी। सिर्फ चंद्रमुखी का कोठा बनाने में ही 12 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
कलंक- हालांकि करण जौहर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखाया लेकिन फिल्म के सेट की हर तरफ तारीफ हुई। प्रेस ऑफिस से लेकर अलिया भट्ट और वरुण धवन पर फिल्माए गए सभी सीन खूबसूरत थे। खबरों के मुताबिक, करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के सेट पर ही करीब 15 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।
मुगल-ए-आजम- इस लिस्ट में 'मुगल-ए-आज़म' का जिक्र तो होना ही था। इस ऐतिहासिक प्रेम कहानी को फिल्माने के लिए खूब पैसा खर्च किया गया था. खबरों के मुताबिक, "प्यार किया तो डरना क्या" के म्यूजिकल सीक्वेंस को शूट करने के लिए बनाए गए सेट को बनाने में दो साल लगे और इस गाने को शूट करने में 10 लाख रुपये खर्च हुए थे।
Updated on:
7 Oct 2021, 5:40 PM IST
Published on:
7 Oct 2021, 5:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.