चित्तौड़ रानी पद्मिनी
तमिल निर्देशक चित्रापू नारायण मूर्ति ने साल 1963 में रानी पद्मिनी की कहानी पर फिल्म 'चित्तौड़ रानी पद्मिनी बनाई थी। इस फिल्म में मशहूर अभिनेत्री वैजयंती माला ने रानी पद्मिनी का किरदार निभाया था। ये फिल्म उमा पिक्चर्स के बैनर तले बनी थी,जो आरएम रामनाथन की फिल्म कंपनी थी। इस फिल्म में अभिनेता शिवाजी गणेशन ने चित्तौड़ के राजा रतन सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म में भी रानी पद्मावती और दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की कहानी दिखाई गई थी। हालांकि तब निर्माताओं ने इस फिल्म को 'ऐतिहासिक फिक्शन बताया था। हालांकि, तब फिल्म का कोई विरोध नहीं हुआ, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप रही थी।