1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मृणाल ठाकुर ट्रेन से कूद कर मरना चाहती थीं, इस वजह से आते थे आत्महत्या करने के ख्याल

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने स्ट्रगल के बारे में बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 22 Feb 2022, 8:38 PM IST

mrunal-thakur.jpg

मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जर्सी’ को लेकर चर्चा में हैं और ये फिल्म पिछले साल ही आने वाले थी लेकिन कोरोना की तीसरी लहर ने इस फिल्म पर रोक लगा दी है। ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारे बाते की हैं, जिसे सुनकर फैंस के होश उड़ हुए हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने डार्क फेज के बारे में बताया है जिसमें उन्होंने कहा है कि एक दौर था जब वो अपने करियर को लेकर बहुत परेशान थी और डिप्रेशन में भी चली गई थी, साथ ही उन्हें आत्महत्या जैसे ख्याल आते थे। बता दें कि मृणाल ठाकुर ने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो ‘मुझसे कुछ कहतीं ये खामोशियां’ से की थी। टीवी पर उनको कुमकुम भाग्य में बुलबुल के किरदार से खूब शोहरत मिली। मृणाल ने 2019 आई सुपर 30 में ऋतिक रोशन के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी।

मृणाल ट्रेन से कूद कर मरना चाहती थीं

मृणाल ने बताया, "मुझ पर बहुत सारी रिस्पांसिबिलिटीज थीं। उस समय मैं सोचती थी अगर मैं अच्छे से नहीं करूंगी तो मैं कहीं नहीं पहुंच पाऊंगी। मुझे लगता था मेरी शादी 23 साल की उम्र में हो जाएगी और फिर बच्चे हो जाएंगे। यही एक चीज थी जो मुझे नहीं चाहिए थी। मैं कुछ अलग करना चाहती थी। तब मैं ऑडिशन देती थी और ऐसे कई पल थे जब मुझे लगा कि मैं किसी लायक नहीं हूं। उस समय मैं बहुत ज्यादा लोकल ट्रेन से ट्रैवल करती थी। मैं दरवाजे पर खड़ी रहती थी। कई बार मुझे लगता था कि मैं कूदकर जान दे दूं।"

सात महीने पहले हुआ ब्रेकअप

मृणाल ठाकुर ने एक बातचीत में खुलासा किया है कि उनका दिल कई बार टूट चुका है, उनका हालिया ब्रेकअप सात महीने पहले हुआ था। मृणाल कहती हैं कि वो उनको छोड़कर वह भाग गया क्योंकि वो मेरे प्रोफेशन को लेकर सहज नहीं था। उसने कहा कि तुम एक अभिनेत्री हो, मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकता। एक्ट्रेस ने बताया कि उसकी सोच रूढ़िवादी किस्म की थी और वो मेरे प्रोफेशन से एक परेशानी सी में रहता था।

यह भी पढ़ें- न बीवी न बच्चा,तो कौन बनेगा 2300 करोड़ का मालिक, सलमान खान ने बताया अपना वारिस

मृणाल को होता था खुद पर डाउट

मृणाल ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा, "पत्रकारिता सरल विषय नहीं है। आपको बाहर से भले अच्छा लगता हो, लेकिन इस फील्ड में अंदर से बहुत मेहनत करनी पड़ती है। मैं क्रिएटिव पर्सन हूं। मैं स्क्रिप्ट नहीं लिख सकती। मुझे पढ़ना पसंद नहीं था। इसके चलते मुझे खुद पर डाउट हो गया। मैं अपनी फैमिली से दूर रहती थी। मैं 17 साल की थी और मुंबई में अकेली रहती थी। मुझे हर चीज का हिसाब रखना पड़ता था। मेरे पिताजी बैंकर हैं तो अगर मैं अकाउंट से 500 रुपए भी निकालती थी तो उन्हें पता चल जाता था।"

यह भी पढ़ें-जब बिना वीज़ा के राज कपूर पहुंच गए रूस, फिर वहां की सरकार और लोगों ने उनके साथ जो किया उससे वो हो गए हैरान