बॉलीवुड

फिर प्रेग्नेंट हैं श्लोका मेहता? NMACC के लॉन्चिंग प्रोग्राम में दिखा बड़ी बहू का बेबी बंप!

Shloka Mehta Pregnant: देश की जानी-मानी बिजनेस फैमिली (अंबानी परिवार) में जश्न का माहौल है। हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) का ग्रैंड लॉन्च 31 मार्च को मुंबई में हुआ। इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा लगा। इस इवेंट में अंबानी परिवार ने खूब लाइमलाइट बटोरी।

2 min read
Apr 01, 2023
shloka mehta

Shloka Mehta Pregnant: शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) का आगाज हो गया। इस कार्यक्रम की मेजबान रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) और उनकी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) थीं। इस खास मौके पर बी टाउन से भी कई ए-लिस्टर्स ने शिरकत की थी। ग्रैंड इवेंट के लिए अंबानी फैमिली भी स्टाइल में पहुंची थी। इस दौरान अंबानी फैमिली ने सोशल मीडिया पर लाइमलाइट चुराई। NMACC के इवेंट में अंबानी फैमिली की दमदार एंट्री ने सोशल मीडिया को खुश कर दिया है। हालांकि इस दौरान जिन्होंने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो थे आकाश और श्लोका।

श्वलोका अपने पति आकाश अंबानी थोड़ा लेट पहुंची थीं इसलिए जैसे ही वो दोनों अपनी गाड़ी से उतरे, सारे कैमरे उनकी ओर मुड़ गए। आकाश और श्लोका एक साथ पहुंचे और कैमरे के लिए पोज दिए। इस दौरान श्लोका का बेबी बंप साफ नजर आया। इस दौरान ऐसा कई बार लगा कि श्लोका प्रेग्नेंट हैं और वो अपना बेबी बंप छिपा रही हैं।

उनका बेबी बंप क्लियरली नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद तमाम यूजर्स यही पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-‘वह प्रेग्नेंट लग रही हैं।’

यह भी पढ़ें- उर्फी जावेद ने अतरंगी कपड़े पहनने के लिए मांगी माफी

एक और ने लिखा -एक और बेबी।

एक अन्य यूजर ने लिखा -क्या ये प्रेग्नेंट हैं? गुड न्यूज जल्दी आने वाली है।

लुक की बात करें तो श्लोका एक गोल्डन की साड़ी में बहुत सुंदर लग रही थीं। उन्होंने इसे कॉन्ट्रास्टिंग सिल्क दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था और इसे शॉल की तरह लपेटा था। उनके लुक को डायमंड डैंगलर्स और मांग टीका से सजाया गया था।

अकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने 9 मार्च 2019 को शादी की थी। इनकी शादी खूब चर्चा में रही थी। 10 दिसंबर 2020 में को श्लोका ने बेटे पृथ्वी अंबानी को जन्म दिया था।

यह भी पढ़ें- सामने आया आकांक्षा दुबे की मौत से पहले का वीडियो

Published on:
01 Apr 2023 11:54 am
Also Read
View All

अगली खबर