
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बिना कपड़ों के फोटोशूट कराने के बाद एक सनसनी बन गए थे। सोशल मीडिया पर उनकी काफी ट्रोलिंग भी हुई थी। कई लोगों ने उनके इस फोटोशूट पर आपत्ति भी जताई थी। हालांकि समय के साथ नेटिजन्स और ट्रोलर्स इसे भूल गए। लेकिन इससे रणवीर की छवि पर एक गहरा असर पड़ा जो अब एक बार फिर दिखाई दे रहा है।
दरअसल, शक्तिमान सिरियल के एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने रणवीर सिंह के शक्तिमान मूवी में ‘शक्तिमान’ (Shaktiman) की भूमिका निभाने पर आपत्ति जताई है। उनका गुस्सा इस बात को लेकर फूट पड़ा है। इस मामले को लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और रणवीर सिंह की एक फोटो शेयर की और वीडियो भी बनाया।
मुकेश खन्ना ने शक्तिमान मूवी के लिए रणवीर सिंह को अनफिट बताया। उनका कहना है कि उन्होंने बिना कपड़ों के फोटोशूट कराया। ये हमारी संस्कृति को सपोर्ट नहीं करता। उन्होंने कहा कि शक्तिमान सिर्फ एक सुपर हीरो ही नहीं बल्कि एक टीचर भी है।
यह भी पढ़ें: Latest Bollywood News
मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबे चौड़े कैप्शन के साथ पोस्ट लिखी थी। जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह के शक्तिमान की भूमिका निभाने पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि वो इससे पीछे हटते हैं। लेकिन एक्टर ने अब वो पोस्ट डिलीट कर दी है। हालांकि पोस्ट डिलीट करने की वजह अभी सामने नहीं आई है।
Published on:
19 Mar 2024 09:04 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
