11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय के साथ एक बार फिर काम करना चाहता है ये मशहूर निर्देशक, पिछली फिल्म थी सुपरहिट!

अक्षय कुमार इनदिनों साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म '2.0' में बिजी हैं।

2 min read
Google source verification

image

Priti Kushwaha

Sep 08, 2018

 Akshay Kumar

Akshay Kumar

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अभिनित फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के निर्देशक श्री नारायण सिंह उनके साथ एक बार फिर से काम करना चाहते हैं। अक्षय को लेकर नारायण की बनाई फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' सुपरहिट रही थी। इस फिल्म का विषय काफी अलग था। जिसके दर्शकों ने खूब सराहा था। इसी को देखते हुए नारायण ने एक बार फिर से खिलाड़ी कुमार के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है।

अक्षय संग काम को लेकर उत्सुक हूं :नारायण
नारायण एक बार फिर अक्षय को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अक्षय के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक हूं लेकिन अभी कोई कहानी मेरे पास उनके लिए नहीं है। जब भी कभी उनकी ज्यादा याद आती है तो उन्हें मैसेज भेज देता हूं जिस पर वह बहुत अच्छा जवाब भी देते हैं और साथ ही आसपास होने पर मिलने के लिए बुला भी लेते हैं।'

'बत्ती गुल मीटर चालू' में बिजी हैं :
नारायण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। नारायण ने कहा, 'इस फिल्म का टाइटल ही यह बताने के लिए काफी है कि फिल्म किस विषय पर है। इस फिल्म के बारे में और जानना है तो वह इसे सिनेमाघर जा कर देख सकता है। गांव में आज भी बिजली की बहुत बड़ी समस्या है और लोग शहरों की तरह 24 घंटे बिजली की वहां पर आशा नहीं रख सकते।' फिल्म में श्रद्धा कपूर और शाहिद कपूर की अहम भूमिका है। फिल्म बिजली के बढ़े बिल की कहानी पर आधारित है।

रजनी की फिल्म Petta का मोशन पोस्टर रिलीज, बॉलीवुड का ये स्टार पहली बार दिखेगा साउथ मूवी में

रैंप पर ब्राइडल लुक में आग लगाती नजर आईं राशि खन्ना, देखें तस्वीरें

आशा ने 16 की उम्र में लता के सेक्रेटरी से की थी शादी, प्रेग्नेंट हालत में निकाल दिया था घर से

नेहा ने एक बार फिर कराया बेबे बंप के साथ फोटोशूट, कलरफुल ड्रेस में आईं नजर