10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नताशा को नहीं हार्दिक से तलाक का अफसोस, गाड़ी में बैठे शख्स के साथ कर रहीं मस्ती, Video देख भड़के फैंस

Natasa Hardik Pandya: नताशा का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। हार्दिक के फैंस नताशा को कोसने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

3 min read
Google source verification
Natasa Hardik Pandya

Natasa Hardik Pandya

Natasa Hardik Pandya Divorce: नताशा हार्दिक से तलाक के बाद सर्बिया शिफ्ट हो गई थीं। अब 1 महीने बाद वह मुंबई लौटी हैं। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि नताशा को हार्दिक की काफी याद आ रही थी जिस वजह से वह मुंबई लौट आई हैं। वहीं 2 दिन पहले नताशा बेटे अगस्त्य के साथ हार्दिक पांड्या के घर भी गई थीं। पूरा सोशल मीडिया दोनों के एक बार फिर साथ आने की खुशियां मना रहा था, पर एक वीडियो ने सारा भ्रम तोड़कर रख दिया। नताशा का एक वीडियो वायरल हो रहा रहा है। इसमें वह एक शख्स के साथ गाड़ी में बैठी हुई हैं। दोनों साथ में काफी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर हार्दिक पांड्या के फैंस नताशा को ट्रोल कर रहे हैं, तो कई नताशा की खुशी में खुश हो रहे हैं।

नताशा का स्पेशल दोस्त के साथ वीडियो वायरल (Natasa Instagram)

नताशा और हार्दिक के तलाक को अभी महज 50 दिन हुए हैं और दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में ऐसे मूवऑन हो गए हैं जैसे दोनों के बीच कभी कुछ हुआ ही न हो। कपल के फैंस हमेशा सोचते थे कि शायद अपने बेटे अगस्त्य की वजह से ये एक बार फिर साथ आ जाएंगे, पर अब ऐसा होना नामुमकिन लग रहा है। नताशा का जो वीडियो सामने आया है उसके बाद सभी की उम्मीदें टूट गई है। नताशा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। ये गुरुवार शाम का है। नताशा गाड़ी चला रही हैं और मुंबई में बारिश हो रही है। ऐसे में वह तेज-तेज आवाज में गाने सुन रहीं हैं और साथ में गुनगुना भी रही हैं। इसी बीच उनके साथ एक शख्स की और आवाज सुनाई दे रही हैं जो नताशा को कुछ कह रहे हैं और नताशा भी काफी खुश दिखाई दे रही हैं। पहले लोगों को लगा ये हार्दिक पांड्या की आवाज है, फिर लोगों ने इसे गौर से सुना तो कई यूजर्स का कहना है कि ये हार्दिक नहीं नताशा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक की आवाज है। इसके बाद लोगों ने नताशा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, “नतशा तुम तो बड़ी चालाक निकली, हार्दिक के बाद इतनी जल्दी मूवऑन।” दूसरे ने लिखा, “हार्दिक ने नहीं नताशा ने हार्दिक को धोखा दिया था ऐसा लगता है।” तीसरे ने लिखा, “नताशा तुम जो कर रही हो अच्छा कर रही हों हम सब तुम्हारे साथ हैं।” चौथे यूजर ने लिखा, “नताशा मुंबई क्यों आई हो ये तो बता दो एक बार।” वही, एक अन्य यूजर ने लिखा कि नताशा तुम और हार्दिक कभी साथ नहीं आओगे हम जानते हैं जैसे हार्दिक तुम्हारे बिना खुश है वैसे तुम भी रहो।”

यह भी पढ़ें :अर्जुन को भूलना मलाइका के लिए हुआ मुश्किल! बोलीं- हंसी और प्यार दोनों…

हार्दिक और नताशा दोनों ने साल 2020 में शादी की थी। नताशा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी जिस वजह से कपल ने जल्दबाजी में शादी की थी। नताशा और हार्दिक ने अपने फैंस को ये जानकारी बड़े प्यार तरीके से दी थी। हार्दिक ने समुद्र किनारे नताशा को प्रपोज किया था। इसके बाद कपल ने 3 अलग-अलग धर्मों से शादी की थी। फिर अचानक 4 साल बाद कपल के बीच अनबन की खबरें आने लगीं और 18 जुलाई 2024 को दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर तलाक अनाउंस कर दिया। नताशा और हार्दिक का बेटा अपना मां के साथ रहता है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग