दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि वह फिल्मी दुनिया के ग्लैमर की चकाचौंध की परवाह नहीं करते। हॉलीवुड पत्रकारों द्वारा उन्हें 'सुंदर' कहने और इतालवी अभिनेता मार्सेलो मास्ट्रोइआनी से तुलना करने पर उन्होंने कहा, 'अमरीकन सिनेमा पर किताबें छापने वाले सर्वश्रेष्ठ प्रकाशनों में से एक द्वारा मुझे 'सुंदर' बताए जाने को मैं तवज्जो देता हूं। मुझे कभी मेरे अपने देश में सुंदर नहीं बुलाया गया, लोगों द्वारा नहीं, मेरा काम पसंद करने वाले समीक्षकों द्वारा भी नहीं। इसलिए यह बड़ी छलांग है।'