13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब केवल 1 रुपये में Nawazuddin Siddiqui ने इस फिल्म में किया था काम, सुनकर हो जाएंगे इमोशनल!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) हाल में रिलीज हुई फिल्म 'हीरोपंती 2' (Heropanti 2) में नजर आ रहे हैं. वो इन दिनों फिल्म में अपने किरदार लैला (Laila) को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं.

2 min read
Google source verification

image

Vandana Saini

May 02, 2022

जब केवल 1 रुपये में Nawazuddin Siddiqui ने इस फिल्म में किया था काम

जब केवल 1 रुपये में Nawazuddin Siddiqui ने इस फिल्म में किया था काम

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ फिल्म 'हीरोपंती 2' (Heropanti 2) में नजर आ रहे हैं. फिल्म में उन्होंने लैला का किरदार निभाया है, जिसकी चर्चा खूब जोरो-शोरो से हो रही है. फिल्म को ऑडियन्स के फिलहाल मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं, लेकिन फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है. नवाज जिस किरदार को निभाते हैं उसमें जान फूंक देते हैं उसमें घूस जाते हैं ये कहना गलत नहीं होगा.

एक समय था जब नवाज को फिल्मों में काम करने के लिए मेकर्स की काफी बाते सुननी पड़ती थी, लेकिन आज के समय में उनके पास फिल्मों की अच्छी-खासी लाइन लगी है. वो अपने किरदारों को लेकर काफी सजग रहते हैं. आज हम आपको नवाज की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसे किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको सुनने के बाद आप भी इमोशनल हो जाएंगे. नवाजुद्दीन सिद्दीकी के गैंग ऑफ वैसेपुर, मंटो से लेकर सेक्रेड गेम्स जैसे प्रोजक्ट्स को दुनियाभर में काफी सराहा गया.

यह भी पढ़ें:बॉलीवुड गानों पर रील्स बानने वाले Kili Paul पर हुआ जानवेला हमला, PM Modi भी कर चुके हैं तारीफ

नवाज ने नाम कमाते ही अपने सपनो वाला महल भी बनवा लिया. नवाजुद्दीन सिद्दीकी जिस महल में रहने का सपना देखा करते थे आज वैसे ही आलिशान घर उनके पास है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवाज ने केवल 1 रुपये में एक फिल्म में काम किया था, जो हिट रही थी. जी हां, इस फिल्म के लिए नवाज ने केवल 1 रुपय ही चार्ज किया था. दरअसल साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'मंटो' के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने केवल एक रुपये की ही फीस ली थी.

इस फिल्म में नवाज ने उर्दू के मशहूर राइटर सआदत हसन मंटो की भूमिका निभाई थी, लेकिन सबके मन में ये सवाल रह गया था कि आखिर नवाज ने इस फिल्म में फ्री में काम क्यों किया था?. उसके पीछे की वजह हम आपको बताते हैं, हुआ कुछ ये था कि जब ये फिल्म नवाज को ऑफर हुई थी, तब उनको इसकी स्टोरी काफी पसंद आई थी. उन्होंने उसी समय ये सोच लिया था कि वे इस फिल्म में फ्री में ही करेंगे.

यह भी पढ़ें:'पहले बोली I Love you, बाद में मुकर गई', क्या सच में Lock Up में Munawar Faruqui से बेइंतहा प्यार करती हैं Anjali Arora?