दरहसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन से पूछा गया कि बॉलीवुड की कौन सी 3 चीजें बदलना चाहते हैं, इस पर उन्होंने कहा, ’पहले तो इसका नाम ही बदलूंगा, हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री रखो ना। दूसरा हमारे पास जो स्क्रिप्ट आती है वह रोमन में आती है। उसे याद करना बहुत मुश्किल हो जाता है तो मैं देवनागरी में मांगता हूं। वह कहते हैं, ’तीसरा ये कि आस-पास का जो माहौल है ना, डायरेक्टर-असिस्टेंट डायरेक्टर हर कोई इंग्लिश में बात कर रहा होता है। एक्टर के समझ में ही नहीं आ रहा... सीधा-सीधा बोल दे ना यार... उससे क्या है कि परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है।’ नवाजुद्दीन ने आगे कहा, ’जैसे साउथ की एक अच्छी बात है कि तमिल में बात करते हैं, गर्व महसूस करते हैं, कन्नड़ है तो गर्व से बात करते हैं। अब जो वहां पर हैं राइटर्स, डायरेक्टर्स, मेकअप आर्टिस्ट वो वहां की भाषा में बात कर रहे हैं। तमिल है तो तमिल, कन्नड़ है तो कन्नड़ या मलयाली में बात कर रहे हैं। तो उनका जो माहौल बनता है अलग तो होगा ना... सबको समझ आ रहा है सबकी बातें... हमारे यहां ऐसा है डायरेक्टर पता नहीं क्या कह रहा, असिस्टेंट कुछ और कह रहा है, एक्टर जिसे इंग्लिश समझ नहीं आ रही उसे पता ही नहीं हो क्या रहा है।’